औरैया27दिसम्बर*नशे की लत मौत को खत*नशा मुक्ति अभियान में बताए गये नशे के दुष्परिणाम*युवाओं ने लिया नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प*
*औरैया 27 दिसम्बर , 2021* – _नशा मुक्त भारत अभियान के तीसरे दिन मनोरमा महाविद्यालय औरैया में छात्र – छात्राओं ने पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से समाज पर पड़ रहे नशे के दुष्परिणाम के बारे में लोगों को जागरूक किया। छात्राओं ने अपनी अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए पोस्टर बनाकर नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने हेतु अभियान चलाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने अच्छी कला का प्रदर्शन करने वाली छात्राओं की टीम को चैंपियन छात्राओं के रूप में प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर छात्राओं की रैली निकाली। रैली में छात्राओं ने नशे को दूर भगाना है, हम सबने ठाना है, नशे की लत, मौत को खत, आदि नारे लगाये। सभी छात्राओं एवं मुख्य विकास अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, सोशल ऑडिट कॉर्डिनेटर विद्या सिंह सेंगर, महाविद्यालय के प्राचार्य एवं अध्यापको द्वारा नशा मुक्त औरैया बनाने के लिए हस्ताक्षर किए गये। मुख्य विकास अधिकारी ने अपने उद्बोधन में छात्राओं के आगे बढ़ने के लिए प्रेरक कहानी सुनाई।_
_उन्होंने कहा हम एक स्वस्थ भारत, नशा मुक्त भारत बनाने की परिकल्पना को पूरी कर सकते है । ये अभियान अब रुकेगा नही ब्लकि कड़ी बढ़ती जाएगी। उन्होंने सभी युवाओं ने कहा कि नशा मुक्त गाँव बनाने के लिए अभियान का हिस्सा बने और हस्ताक्षर अभियान में साइन करें । सभी ने नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ ली इस दौरान खंड विकास अधिकारी बब्बन प्रसाद मौर्य ने भी सभी युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की एवं कहा कि कोई भी हुआ नशे में अपना पैसा बिल्कुल भी ना बर्बाद करें। पैसों का इस्तेमाल अपने परिवार पर या अपना भविष्य बनाने के ऊपर खर्च करें।_
???????????
*जिला सूचना कार्यालय, औरैया*
???????????

More Stories
पूर्णिया बिहार 3 मार्च 26*पूर्णिया में छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की विशेष पहल: उड़ान गश्ती की कार्रवाई जारी
जोधपुर 3 मार्च 26*बी.आर. बिरला ग्रुप का वार्षिक खेल उत्सव उत्साहपूर्वक संपन्न
लखनऊ 3 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*