औरैया27दिसम्बर*1090 महिला पावरलाइन के प्रति छात्राओं को किया जागरूक*
.
.
*नुक्कड़ नाटक कर 1090 की दी जानकारी*
.
.
*औरैया 27 दिसम्बर , 2021* – _महिलाओं और लड़कियों को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 के उपयोग के बारे में जानकारी देते हुए उनको जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए सूचना और जनसंपर्क विभाग की ओर से तरंग सेवा संस्थान कानपुर के कलाकारों ने तिलक इंटर कॉलेज व नगर पालिका इंटर कॉलेज में नुक्कड़ नाटक करके महिलाओं को इस नंबर की जानकारी दे रहे हैं।_
_सोमवार को वीमेन पावर लाइन 1090 के प्रचार प्रसार को लेकर तिलक इंटर कॉलेज और नगर पालिका इंटर कॉलेज में 1090 जन जागरूक अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक कर छात्र छात्राओं को पूर्ण जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। साथ ही उन्हें बताया कि किसी भी महिला या बालिका के सामने कोई छेड़छाड़ व अन्य तरह की कोई परेशानी सामने आती है तो वह घबराएं नहीं बल्कि अपने फोन से 1090 नम्बर डायल करें। जिसके डायल करते ही पुलिस प्रशासन आपकी मदद को आपके पास तुरंत खड़ा होगा। इसी के साथ पुरुषों के साथ कोई घटना घटती है तो वह 112 नम्बर डायल करें।_
_नुक्कड़ नाट्य के जरिए महिलाओं को बताया कि कोई व्यक्ति फोन के माध्यम से छेड़छाड़ या उत्पीड़न कर रहा हो या इंटरनेट व सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट आदि के माध्यम से छेड़खानी या पीछा कर रहा हो, घरेलू हिसा होने पर 1090 को सूचित करें तो मदद मिलेगी। पीड़िता की कॉल केवल महिला अधिकारी ही सुनने साथ ही उनकी पहचान भी गोपनीय रखी जाती हैं। पीड़िता को पुलिस स्टेशन भी नहीं बुलाया जाता है। नुक्कड़ नाटक के बाद प्रधानाचार्य और अपर सूचना अधिकारी ने छात्र – छात्राओं को महिला अपराधों के प्रति सजग एवं जागरूक होने का संदेश दिया। इस दौरान वेदिका, एकता, आयुषी, अवनी, शिवानी सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।_
???????????
*जिला सूचना कार्यालय, औरैया*
???????????

More Stories
कानपूर नगर २४ जून २०२६ * वर्दी के पीछे छिपा सेवाभाव: पनकी पुलिस ने पिलाया ‘गर्मी का अमृत जल’
नई दिल्ली24 JUNE 2026*संवाद आज, देहरादून में जुटेंगे दिग्गज, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी पढ़ें सुर्खियां
जयपुर२४ जून २०२६ * राजस्थान में मानसून एंट्री पर IMD अपडेट, जून के अंतिम सप्ताह में बारिश की गतिविधि में तेजी आने के मिले संकेत