औरैया27अप्रैल*आंगनवाड़ी कार्यकत्री ने लाभार्थियों को राशन वितरित किया*
अजीतमल । विकासखंड अजीतमल के ग्राम पंचायत अमावता में आंगनवाडी कार्यकत्री शिवकांति अवस्थी व सहायिका रामदेवी ने मिलकर लाभार्थियों को राशन वितरित किया जिसमें चने की दाल, गेहूं का दलिया और रिफाइंड तेल का वितरण किया गया। आंगनवाडी कार्यकत्री ने बताया कि कुल लाभार्थी 94 है जिनमें से 5 लाभार्थी दूसरी आंगनवाड़ी केंद्र से ट्रांसफर किए गए हैं जिनको अमावता प्रथम आंगनवाड़ी केन्द्र पर राशन में समस्या आ रही थी सीडीपीओ छाया देवी द्वारा ट्रांसफर के बाद लाभार्थियों में अमावता 2 केंद्र पर राशन दिए जाने में कोई परेशानी नहीं है। आंगनवाड़ी कार्यकत्री ने बताया कि 75 लाभार्थियों का वितरण खबर लिखने तक हो चुका है। छूटे हुए लाभार्थियों को जल्द ही वितरण कर दिया जाएगा।

More Stories
बाँदा24अगस्त26* पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR
रीवा24अगस्त26*अमहिया पुलिस का शिकंजा: अस्पताल और मैरिज गार्डन से बाइक उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार*