औरैया26दिसम्बर2022*बेला निवासी रविकिशोर की पत्नी को सीएम ने भेंट किया10 लाख रुपये का चेक।
जैसा कि सभी को मालूम है कि कोरोना की पहली लहर ने बेला से जनसंदेश टाइम्स के सक्रिय रिपोर्टर रवि किशोर मिश्रा उर्फ गोपाल को निगल लिया था। रवि के हमेशा के लिये बिछुड़ जाने से हम लोग आज भी दुखी और गमगीन हैं। औरैया जिले में अपर जिलाधिकारी रहीं परम् सम्मानित रेखा एस चौहान व हमारे संस्थान के महाप्रबंधक श्रीमान विनीत मौर्य जी के अथक प्रयासों के चलते मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री श्रीमान योगी आदित्यनाथ जी ने दिवंगत रवि की पत्नी अनुपमा जी को बच्चों का भविष्य सुधारने के लिये आज दस लाख रुपये की चैक प्रदान की। हमारे साथी के परिवार की मदद करने के लिये सम्मानित सीएम साहब तथा इस राशि को दिलाने में सहयोग करने वालीं एडीएम महोदया, जनसंदेश टाइम्स से महाप्रबंधक व औरैया के जिला सूचना अधिकारी सम्मानित संजय त्रिपाठी साहब के हम सभी पत्रकार साथी सदैव आभारी रहेंगे।

More Stories
पंजाब8अगस्त26*नेहरू पार्क में ‘अपना अबोहर, अपनी आभाÓ टीम ने चलाया सफाई अभियान
कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*
सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*