औरैया26अक्टूबर*कन्नौज लोकसभा सांसद सुब्रत पाठक भर गए युवाओं में जोश
औरैया जनपद की बिधूना तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत धुपकरी में भुवनेश्वर बाबा के खेड़े पर लगने वाले प्राचीनतम मेले में आज दोपहर कन्नौज लोकसभा सांसद श्री सुब्रत पाठक निश्चित समयानुसार मेले ने पधारकर भुवनेश्वर बाबा के दर्शन किये। मेले में आगमन पर सांसद श्री सुब्रत पाठक का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्राम पंचायत धुपकरी के प्रधान डॉ0 लज्जाराम वर्मा ने सांसद जी को माला व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
सांसद श्री सुब्रत पाठक ने कहा कि मैं अपने इस पिछड़े क्षेत्र के लिए तन मन धन से समर्पित हूँ । जहाँ भी मेरी जरूरत पड़ेगी मैं आप अबकी सेवा में हाजिर रहूंगा। उन्होंने अपने सम्बोधन में क्षेत्र के हर सम्भव विकास करने का वादा किया।
ग्राम पंचायत प्रधान डॉ0 लज्जाराम वर्मा ने सांसद जी को क्षेत्र की सभी समस्याओं से रूबरू कराया। मेले के सम्बंध में सांसद जी कहा कि मेले को आधुनिक तकनीक से विकसित करने के लिए मैं पूर्ण सहयोग करूँगा।
सांसद कन्नौज श्री सुब्रत पाठक ने अपने सम्बोधन में कहा कि युवा हमारे देश का भविष्य है वे बढ़ चढ़कर आगे आये हम उनका पूरा सहयोग करेंगे।
पाठक जी का स्वागत करने वालों में डॉ0 लज्जाराम वर्मा, गोपिचरन वर्मा,दिनेश वर्मा(गुड्डू),स्वतन्त्र दुबे,दिनेश अग्निहोत्री प्रधान कुचैहिया गोपालपुर, सोनू मिश्रा सहायल, सर्वेश कुमार राजपूत,प्रभुदयाल मुनीम,वीर सिंह, महावीर यादव,दीवान सिंह यादव एडवोकेट, राधेश्याम पंच आदि लोग उपस्थित रहे।

More Stories
सुल्तानपुर8अगस्त26*‘पास’ और ‘फीस’ की सिफारिश ने खोले रिश्तों के राज? वायरल पत्रों से मचा हड़कंप*
मुम्बई8अगस्त2026*गृहमन्त्री आज नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NUCFDC) के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।*
मुम्बई8अगस्त26*महराष्ट्र सरकार ने सिंगापुर स्थित मैपलट्री और सुरबाना जुरोंग के साथ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए