औरैया24मई*फफूंद थाना में तैनात सिपाही की दुर्घटना में हुई मृत्यु*
*फफूँद थाना से सिपाही डाक लेकर आगरा जा रहा था*
*एत्मादपुर आगरा स्थित बुढिया का ताल पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर*
*टूंडला का रहने वाला था मृतका सिपाही*
*फफूँद,औरैया।* थाना में तैनात सिपाही मंगलवार को डाक लेकर आगरा जा रहा था, जहाँ आगरा जिला के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में हाईवे पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।
फफूँद थाना प्रभारी ललित कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सिपाही अभिषेक फौजदार पुत्र जितेंद्र कुमार निवासी इंद्रानगर टूण्डला लगभग पांच माह पहले ट्रांसफर होकर फफूँद थाना आया था, मंगलवार को सिपाही थाना से डाक लेकर आगरा जा रहा था। दोपहर लगभग ढाई बजे हाईवे पर आगरा जिला के थाना एत्मादपुर क्षेत्र के बुढ़िया का ताल के पास किसी अज्ञात वाहन ने सिपाही की बाइक में टक्कर मार दी , जिससे सिपाही की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। सिपाही अविवाहित था, उसकी मौत की खबर मिलते ही थाना में शोक छा गया। घटना की जानकारी मृतक सिपाही के परिजनों को दी गई है।
More Stories
नई दिल्ली 21 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
दिल्ली 21 अक्टूबर 26*🇮🇳 पैरा एशियाई खेलों में भारत का डबल धमाका, हाई जंप में गोल्ड-सिल्वर तो शॉट पुट में क्लीन स्वीप 🥇🥈🥉
पूर्णिया बिहार 21 अक्टूबर 2026*पूर्णिया में शहीदों को सलाम! पुलिस संस्मरण दिवस पर IG-SSP ने दी श्रद्धांजलि