औरैया24फरवरी24*समारोह पूर्वक हुआ विदाई समारोह का आयोजन*
*औरैया।* खंड शिक्षा आधिकारी अजीतमल दीपक कुमार का विदाई समारोह प्राथमिक विद्यालय ऊंचा में हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी का स्थानान्तरण शासन स्तर से आगरा हो गया है। विदाई समारोह में ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ जिला मंत्री अरविन्द राजपूत ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा शिक्षकों को कोई भी परेशानी नहीं हुई, उनके कार्यकाल को शिक्षक हमेशा याद रखेंगे। उनके कार्यकाल में किसी भी शिक्षक के खिलाफ कोई कार्यवाही नही हुई।
शिक्षकों को अपने काम कराने में कोई परेशानी नही हुई, ने कहा कि बीआरसी स्तर पर भी भी कई सुधार के प्रयास किए गये कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कोशल किशोर पांडेय ने की, संचालन ऋतुराज दुबे ने किया। मुख्य अतिथि विधायका औरैया गुड़िया कठेरिया रही। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विकास खंड अजीतमल के शिक्षकों ने उनका जो सहयोग किया उसको वह हमेशा याद रखूंगा। वह कहीं भी रहे आप लोगो के लिए उनके दरवाजे हर समय खुले हैं, उन्होंने कहा अजीतमल विकास खंड शिक्षा के मामले प्रदेश में प्रथम स्थान पर आए विधायिका गुड़िया कठेरिया ने कहा कि हमको ग्राम ऊंचा से बहुत प्यार है। इस गांव के लिएं हमे बहुत कुछ करना हे उन्होंने विधालय को बच्चों के पानी के लिएं वाटर कूलर देने की घोषणा की हम आप लोगो की सेवा के लिएं हर समय तैयार हैं।हमारी सरकार ने बच्चों के लिएं बहुत कार्य किए हैं। इस अवसर पर प्रधानाध्यपक रंजना पाण्डेय, दीपक दुबे ब्लॉक अध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ, श्याम सुंदर अध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, आनंद दीक्षित, जूली पोरवाल, सूर्य कुमार, ज्योति मिश्रा, शशांक कुमार सैनी, महेश शर्मा, नोडल शिक्षक कृष्ण कुमार पांडेय, प्रशांत पाठक, कृष्ण कुमार, अर्चना चौधरी, योगेंद्र कुमार दुबे प्रबंधक इफको, मनोज भदौरिया, अमित पोरवाल, अमर सिंह एमआरपी आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
मथुरा 4 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम ने अभियुक्त को 01 अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार ।*
अयोध्या 4 मार्च 26*अयोध्या में होली की खुशियां मातम में बदली: सरयू नदी में डूबने से दो नाबालिगों की मौत, एक बचाया गया
पूर्णिया बिहार 4 मार्च 26* ईरान के धर्मगुरु की शहादत पर पूर्णिया में उबाल: पप्पू यादव ने इजराइल और अमेरिका को दी चेतावनी