औरैया24फरवरी24*किशोरी के साथ किया दुष्कर्म मुकदमा दर्ज, युवक को पुलिस ने भेजा जेल*
*फफूंद,औरैया।* थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रवेश पत्र लेने गई किशोरी को बहला फुसलाकर एक युवक ले गया उसके वाद में दुष्कर्म किया है। पीडित किशोरी ने थाने में आकर पूरी बात बताई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण करवाकर गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव से बुधवार को एक किशोरी अपने घर से दिबियापुर में स्थित विद्यालय में प्रवेश पत्र लेने के लिए गई थी, लेकिन तभी रास्ते मे उसको प्रिन्स दोहरे पुत्र तिलक सिह दोहरे निवासी गांव न्यामतपुर थाना फफूंद ने बहला फुसलाकर उसको ले गया और उसके साथ मे दुष्कर्म किया। पीडित किशोरी जब उसके चंगुल से छुटी तो वह फफूंद थाने पहुची, जहां पर उसने पूरी कहानी बताई। पुलिस ने पीडित किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण करवाकर युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि युवक को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त 26 *जहां छात्र हैं, वहीं शिक्षक भी रहें : उर्दू शिक्षकों के तबादले पर अल्पसंख्यक आयोग ने जताई चिंता, *: गुलाम रसूल बाल्यावी*
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त26 *पप्पू यादव ने पूर्णिया में किया डॉ. नरगिस आरा के हार्ट केयर सेंटर का उद्घाटन*
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त26 *मरंगा हत्याकांड का खुलासा, 2 शूटर गिरफ्तार*