औरैया22जनवरी*चुनाव के पहले पुलिस कर्मियों को बूस्टर डोज लगना शुरू
मोनू कुशवाहा
कानपुर। शिवराजपुर विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पुलिस कर्मियों ने कोरोना से निपटने से लिए बूस्टर डोज लगवाना शुरू कर दिया है शिवराजपुर थाने के 65 पुलिस कर्मियों में से 16 पुलिस कर्मियों को बूस्टर टीका लगाया जा चुका है।
शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने पुलिस कर्मियों के लिए विशेष कैंप लगाया।शिवराजपुर एसो योगेश कुमार सिंह समेत 16 पुलिस कर्मियों ने केंद्र में पहुंचकर बूस्टर डोज लगवाई है। कुछ पुलिस कर्मी मौजूद न होने तथा कुछ पुलिसकर्मियों के 90 दिन का टारगेट पूरा न होने के चलते टीका नहीं लग सका है। सीएससी प्रभारी डॉ अनुज दीक्षित ने बताया कि स्कूलों में किशोरों को टीका लगवाने के लिए 5 टीमें लगाई गई। टीमों ने गांव में जाकर शिविर लगाया और टीकाकरण किया है।टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी लगे हुए है। शासन ने 31 जनवरी तक 75 प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य दिया है। जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा

More Stories
लखनऊ 2 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुलतानपुर2 अप्रैल 26*जिला कांग्रेस कमेटी सुलतानपुर ने जन समस्याओं को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया
बांदा2 अप्रैल 26* शांतिकुंज हरिद्वार की कलश ज्योति दीप यज्ञ कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है**