औरैया20मई*नायब तहसीलदार ने किया गोशाला का किया निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं*
*फफूंद,औरैया।* नायब तहसीलदार पवन कुमार ने शुक्रवार को कस्बा के मोतीपुर मोहल्ला में बनी गोशाला का औचक निरीक्षण किया। मौजूद कर्मचारियों का आवाश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मवेशियों के बैठने के हाल, भूसा स्टॉक, पानी की व्यवस्था सहित उनकी संख्या व बिजली व्यवस्था देखी। उन्होंने मौजूद कर्मचारियों से जानकारी की। निर्देश दिए कि गोशाला में साफ-सफाई व मवेशियों के भोजन पानी में लापरवाही न बरती जाए। साथ ही प्रतिदिन उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराए जाए। उन्होंने कहा कि डंप गोबर को जल्द बिक्री कर उससे होने वाली आय को गोशाला में खर्च करने के निर्देश दिए। गौसेवक मुकेश राजपूत ने बताया कि 54 गौवंश है। तथा मुझे मिलाकर तीन लोग दो शिफ्ट में कार्य करते हैं। इस मौके पर लिपिक रिजवान व अवनीश मौजूद रहे।
More Stories
नई दिल्ली 26 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
नई दिल्ली 26 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
लखनऊ 25 अक्टूबर 26*29 एवं 30 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है*