औरैया20अप्रैल*फसल जलने से तबाह हुए किसान,बेटी के कैसे हाथ पीले होंगे*
*कई किसान के सामने कर्ज चुकाने के लिए उपजा बडा संकट*
*यूपी आजतक जिला अपराध संवाददाता राम प्रकाश शर्मा औरैया*
*औरैया।* तहसील आजीतमल क्षेत्र के रोशंगपुर, अंतौल, प्यागपुर में मंगलवार को आग लगने से सैकड़ों बीघा जमीन जलकर खाक हो गई। आग से डेढ़ सैकड़ा किसानों की साल भर की मेहनत कुछ ही घंटों में तबाह हो गयी। अपने बच्चे के समान फलस के तबाह हो जाने पर किसानों के घर चूल्हा नहीं जला। बुधवार सुबह कुछ किसान खेतों से जली हुई गेहूं की बालियां बीनते नजर आए। कई किसानों के पास कर्ज चुकाने के संकट है तो कईयों की बेटी के हाथ कैसे पीले होंगे। गेहूं की फसल बेंचकर घर मे शहनाइयां बजती , लेकिन आग ने माहौल मातम में बदल दिया। यूपी आजतक संवाददाता ने ऐसे ही कुछ किसानों से बात की है। जिसकी कुछ तथ्य निम्नवत हैं।
*बेटी की शादी के लिए लिया कर्ज कैसे चुकेगा*
रोशंगपुर निवासी रामचंद्र विश्वकर्मा के चार भाइयों के बीच 06 बीघा खेती है।बेटी प्रीति की बुधवार की शादी है। बेटी की शादी के लिए कर्ज लिया था। फसल बेंचकर कर्ज पटना था। फसल जल जाने से कर्ज पटाने का संकट खड़ा हो गया।
*फसल बेंच कर करना था बेटी का इलाज अब कैसे संभव होगा*
– रोशंगपुर निवासी राजकुमार ने बताया कि उनके पास एक बीघा खेती है। दो बीघा कटौती पर रखकर तीन बीघा में गेहूं की फसल की थी। फसल बेंच कर बेटी गोल्डी का इलाज कराना था। जो कि गंभीर बीमारी का शिकार है। फसल जल गई अब बेटी का इलाज कैसे कराएंगे।
*जानवरों को खिलाने को नहीं बचा भूसा खड़ी हो गई समस्या*
विकास, पंचीलाल, रामसिंह समेत कई किसानों ने बताया कि उन्होंने जितनी गेहूं की फसल बोई थी।सारी आग से नष्ट हो गई। अब उनके पास कुछ ही दिनों का खाने का राशन बचा है। और जानवरों को खिलाने के लिए भूसा भी नहीं बचा है। अब बड़ी समस्या खड़ी हो चुकी है।

More Stories
नई दिल्ली12मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 2 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर12मई26*टावर पर चढ़कर महिला ने दिखाया हाई वोल्टेज ड्रामा*
कोलकाता12मई26*सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब बांग्लादेश से भी प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं।