औरैया16फरवरी*भाजपा का पहले चरण से सफाया शुरू*
*गर्मी निकालने वाले पहले चरण में पड़े ठंडे, अखिलेश यादव*
*सपा सरकार बनने पर पुरानी पेंशन करेंगे बहाल किसानों को रौंदने वालों को भेजेंगे जेल*
*बिधूना,औरैया।* समाजवादी पार्टी की बिधूना की प्रत्याशी रेखा वर्मा और दिबियापुर के प्रत्याशी प्रदीप यादव व औरैया के सपा प्रत्याशी के समर्थन में औरैया व बिधूना में आयोजित चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पहले चरण से भाजपा का सफाया शुरू हो गया है। जो लोग गर्मी निकालने की बात करते थे वह अब यदि जनसभाओं में उमड़े जन सैलाब को दूरबीन से देख रहे होंगे , तो वह सुन्न पड़ गए होंगे , और तीसरे चरण के चुनाव में वह शून्य हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का जितना छोटा नेता उतना छोटा झूठ उससे बड़ा नेता उतना बड़ा झूठ सबसे बड़ा नेता सबसे बड़ा झूठ बोल रहा है। सपा सरकार बनने पर फौज और पुलिस की नौकरी की भर्ती निकालेंगे और उम्र में भी छूट देंगे। सपा सरकार बनने पर पुरानी पेंशन बहाल करेंगे सरकार के बजट से भी देना होगा तो देंगे लेकिन पेंशन जरूर देंगें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को धोखा दिया खाद की बोरी से 5 किलो खाद चोरी कर ली। यह चोरी करने कराने वाली सरकार है एक बड़ा उद्योगपति 28 बैंकों का 23 हजार करोड़ रुपया लेकर भाग गया वह जनता का पैसा था। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि उन्होंने संकल्प लिया है। भाजपा को हटाने और हराने के लिए वह अन्य की पोटली लेकर साथ चलते हैं। यह चुनाव जनता की बदहाली को खत्म करने के लिए सपा को जिताने का चुनाव है। यदि यह दोबारा सत्ता में आ गए तो डीजल पेट्रोल 200 रुपए होगा। 5 साल में इस सरकार ने यूपी को कहां पहुंचा दिया एक भी बिजली का कारखाना नहीं लगा केवल बिजली का बिल बढ़ाया और बिल देखकर गरीबों को करंट लगता है गौशालाओं के नाम पर सरकार का हजारों करोड़ रूपया लोग खा गए। बाबा को जिस जानवर पर सबसे ज्यादा प्रेम है। वह सड़कों पर टक्कर मार रहे हैं सरकार बनने पर इन जानवरों की टक्कर से जान जाने पर उस परिवार को 500000 रुपए देंगे। भाजपा सरकार में आईपीएस फरार हैं व्यापारी को लूट कर मार दिया गया।किसानों को रौंदने वाले मंत्री पुत्र को जमानत मिल गई, लेकिन सपा में किसानों को रौंदने वालों को जेल भेजा जाएगा। सरकार बनने पर 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी सिंचाई मुफ्त समाजवादी पेंशन पहले 500 थी अब महीने में 15 00 दी जाएगी बीएड वालों को लाठियां मिली अब नौकरी दी जाएगी। सरकार बनते ही औरैया में प्लास्टिक सिटी बनाने का काम शुरू होगा नौजवानों को रोजगार देंगे बंजारा और सपेरा समाज को लोहिया आवास मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा जनसैलाब से पता चलता है, कि सपा की लहर चल रही है। उन्होंने जिले के तीनों प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने व धोखेबाज भाजपा को सबक सिखाने की अपील की। इस जनसभा को सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव रचना सिंह पूर्व राज्य मंत्री चौधरी रामबाबू यादव पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का विधायक विनय शाक्य देवेश शाक्य पूर्व विधायक प्रदीप यादव रेखा वर्मा सपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ध्यान सिंह यादव उमा सिंह यादव चेयरमैन अमित कुमार अशोक कठेरिया रानू पालीवाल , विधानसभा प्रभारी एडवोकेट सुशील वर्मा, आछेलाल पाल सिद्ध गोपाल यादव लाल जी गुप्ता रामसनेही पाल श्यामबाबू यादव रामपाल सिंह यादव मोहम्मद अनवर महेश कठेरिया सुरेंद्र यादव लाले सिद्दीकी धप्पी यादव अम्मार सिद्दीकी आदि प्रमुख सपा नेताओं ने सपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।इस अवसर पर रचना सिंह मोहम्मद अनवर आदि ने चांदी का मुकुट पहना कर सम्मानित किया।

More Stories
नई दिल्ली ३ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
Lucknow3April*लखनऊ में गौतमपल्ली थाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
Lucknow 3 april 26*यूपी के एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वालों के लिए 1 अप्रैल 2026 सफर महंगा हो गया है।