औरैया15अप्रैल*दुकान खाली कराने के लिए की मारपीट रिपोर्ट दर्ज*
*औरैया।* शहर के गुमटी मोहाल लेडीज मार्केट में गुरुवार की दोपहर नामजद लोगों ने एक दुकानदार को दुकान खाली कराने को लेकर गाली-गलौज कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। मारपीट की घटना सीसी टीवी में कैद हो गई। मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए दुकानदार ने कोतवाली में तहरीर दी है।
शहर की लेडीज मार्केट गुमटी मोहाल निवासी अर्पित विश्नोई पुत्र रामकृष्ण विश्नोई की फैंसी क्लॉथ हाउस के नाम से दुकान है। गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे वह रोज की भांति अपनी दुकान पर बैठा था। उसी समय दुकान मालिक उमाशंकर चौरसिया के पुत्र प्रदीप चौरसिया तथा भतीजे प्रियांश, मनीष व मयंक चौरसिया एक साथ उसकी दुकान पर चढ़ आये, और बिना किसी बात के मारपीट करने लगे। मारपीट होते देख कर पास-पड़ोस के दुकानदार आ गये, तभी वह लोग गाली- गलौज करते हुए यह कहते हुए की एक सप्ताह के अंदर दुकान खाली कर दो , अन्यथा फिर से मारेंगे। घटना की सूचना पर चीता मोबाइल पुलिस मौके पर पहुंची, और सीसी टीवी में कैद हुई मारपीट की घटना को देखा। दुकानदार ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है , कि उसने वर्ष 1988 में दुकान किराए पर ली थी। इस का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। दुकानदार ने विपक्षीगणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ मामले की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

More Stories
सुल्तानपुर25अगस्त26*न्याय मांगने पहुंची महिला को चौकी से भगाने का आरोप, अब एसपी के दरबार में पहुंची फरियाद*
लखनऊ25अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ25अगस्त26*बारावफात को लेकर अमीनाबाद व नाका पुलिस का संयुक्त अभियान*