औरैया14सितम्बर*पूर्व फौजी ने फौजी परिवार पर हुई घटना का लिया संज्ञान*
*फोटो परिचय। मारपीट में गंभीर घायल पूर्व फौजी के परिजन*
*औरैया।* गत 13 सितंबर को औरैया के मोहल्ला समरथपुर निवासी फौजी विजयपाल के परिवार में अमानवीय घटना को अंजाम दिया गया है , जो बेहद दर्दनाक व बहुत दुःख भरी घटना है। इसके लिए हम सभी पूर्व सैनिकों को संज्ञान में लेना चाहिए। हम सभी पूर्व सैनिक इकट्ठा होकर कोई एक फैसला लें , और प्रशासन पर दबाव बनाएं ताकि इस एक फौजी का जो उत्पीड़न हुआ है। तीन बेटियां है तीनों बेटियां एवं पत्नी को इतनी बुरी तरह से घायल किया है जो एक साधारण मनुष्य उनका चेहरा नहीं देख सकता है। आंखों में चोट है। फौजी की पत्नी का ब्रेन का ऑपरेशन हुआ है। छोटी बेटी का ऑपरेशन भी हो सकता है , और दोनों बेटियां घायलावस्था में अचेत अवस्था में पड़ी हुई हैं। पूर्व फौजी अनिल चतुर्वेदी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए फौजी भाइयों से एकजुटता का प्रदर्शन करके पीड़ित को न्याय दिलाए जाने के लिए पुरजोर अपील की है।
पूर्व फौजी अनिल चौबे ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि विगत 13 सितंबर की रात समरथपुर निवासी फौजी विजयपाल के परिवार के साथ जो अमानवीय घटना घटित हुई है वह वह बहुत ही निंदनीय है। उक्त घटना को संज्ञान में लेकर वह सभी सैनिकों पूर्व सैनिकों से विशेष अनुरोध करते हैं , कि उन्होंने वार्ता करते हुए 2 दिन का समय एसपी से मांगा है। अगर 15 व 16 सितंबर तक अपराधी नहीं पकड़े जाते हैं , तो उन्हें निश्चित ही कोई कड़ा फैसला लेना होगा। जिसके लिए 17 सितंबर दिन शुक्रवार समय सुबह 10 बजे कालीमाता मंदिर नरायनपुर हॉल में हम सभी पूर्व फौजी एकत्रित होंगे , और आगे की रणनीति बनाई जाएगी। हमारे बड़े बुजुर्गों के दिशा निर्देशानुसार कार्य किया जाएगा , जो भी फैसला होगा हम आगे तक की लड़ाई लड़ेंगे , और अगर हम सब साथ होगे , तो निश्चित हम विजई होंगे , और एक पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा। अन्यथा हम सब एक-एक करके सभी तमाशा ही बनते रहेंगे। इससे आगे बहुत परेशान होना पड़ेगा। इस लिए हमें दिखाना है कि औरैया जिला के पूर्व सैनिक भी कुछ कर सकते हैं। इसके लिए वह पुनः अनुरोध करते हैं कि 17 सितंबर को 10 बजे काली माता मंदिर नरायनपुर में हम सभी एकत्रित हो। दूसरा अनुरोध यह है कि संगठन के माध्यम से व ग्रुप के माध्यम से सभी से अनुरोध है कि सूचना ज्यादा से ज्यादा लोगों में दी जाये। सभी को सूचित करना अपना ही कार्य समझा जाए। हम आप सब एक हैं सभी मिलकर कार्य करेंगे तभी कुछ हो पाएगा। एक दूसरे को सूचना अवश्य करें। जो जिस मोहल्ले में रहता है अगर 10 लोगों को भी सूचना देगा तो सैकड़ों लोग इकट्ठा हो जाएंगे , और इकट्ठा होकर कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा। निवेदक सभी फौजी परिवार जिला औरैया।

More Stories
पूर्णिया बिहार 7 अगस्त 26 *NH-131A पर SDPO-1 के नेतृत्व में 516 ग्राम स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार*
पूर्णियां बिहार8अगस्त 26* मरंगा टोल प्लाजा के पास मोबाइल छीनने वाले 2 अपराधी मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार,
सहारनपुर8अगस्त26*68 लाख के गबन में चीनी मिल का लेखाकार गिरफ्तार