औरैया14मई*विकास कार्यों को पूर्ण कराने के लिए पूर्व कृषि राज्यमंत्री प्रभारी मंत्री से मिले*
*दिबियापुर,औरैया।* जनपद औरैया में प्रभारी मंत्री व उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर सिंह से उप्र सरकार के पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने गेल गांव स्थित आशियाना गेस्ट हाउस पहुंचकर जनपद में आधुनिक रोडवेज बस अड्डा, मेडिकल कालेज सहित अन्य अधूरे विकास कार्यों को पूरा कराने के लिए वार्ता की। उधर भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार अग्निहोत्री प्रधानाचार्य , अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष पंडित ब्रजकिशोर तिवारी ने भी प्रभारी मंत्री से शिष्टाचार भेंट कर जिले की समस्याओं से प्रभारी मंत्री को अवगत कराते हुए दिबियापुर फ्लाई ओवर के दोनों ओर सीढ़ियां बनवाए जाने सहित अन्य विकास कार्यों को कराने की मांग की है।
More Stories
देवरिया 28 अक्टूबर 26*सलेमपुर में रंजना भारती ने चलाया ‘हर गाँव, हर बूथ PDA जनसंवाद’ अभियान
पूर्णिया बिहार 28 अक्टूबर26 *पुलिस दीदी टीम की जिलेभर में मुहिम तेज/संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्ती /
मथुरा 28 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा एक 01 अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित किया गिरफ्तार ।*