औरैया14दिसम्बर*किसान क्रेडिट कार्ड धारक बैंक कर्मचारियों से परेशान*
*औरैया।* जनपद में क्रेडिट कार्ड बनाए जाने का अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक किसान को क्रेडिट कार्ड देकर कर्जदार बनाया जा रहा है। बैंक कर्मचारी उनसे अनैतिक वसूली कर परेशान कर रहे हैं। इसी कड़ी में अजय कुमार निवासी लोहियापुर सरला देवी पत्नी हरदयाल निवासी बीघापुर अजीतमल , अरविंद अवस्थी निवासी खरका , रामकृष्ण निवासी लोहियापुर इन पर जरूरत से ज्यादा ब्याज पर ब्याज लगाकर अनैतिक वसूली की जा रही। ना जमा करने पर आरसी काटकर जेल भेजने की धमकी दी गई लोहियापुर निवासी अजय कुमार ने अपना क्रेडिट कार्ड आईडीबीआई बैंक औरैया में बनवाया था। मैनेजर द्वारा तमाम विशेष सुविधाएं दिए जाने की बात कही किसान क्रेडिट कार्ड 2015 में बना था 2017 में भाजपा सरकार ने ऋण माफी योजना का कार्यक्रम चलाया था। उसके अंतर्गत प्रथम दृष्टया नाम आया था , लेकिन किन कारणों बस वह माफी नहीं हो सकी। 2017 के बाद ब्याज पर ब्याज लगाकर बैंक ने करीब 40 हजार रुपए ब्याज लगा दिया। जबकि क्रेडिट कार्ड 62 हजार का बना था। 2017 में क्रेडिट बढ़ाकर 77 हजार कर दी गई थी। 2017 तक 77 हजार रुपए ही रहा। अब 40 हजार ब्याज लगाया गया। भुगतान करने के बाद भी 78 हजार रुपए का किसान कर्जदार है। ऐसी हालात में किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहा है। जबरन वसूली , जेल भेजने की धमकी , आरसी काटने की धमकी , आईडीबीआई कर्मचारियों ने घर जा कर दी पीड़ित ने इधर उधर से कर्ज लेकर करीब 40 हजार रुपए जमा करा दिया। इसके बाद 78 हजार का कर्जदार अभी भी है। यह कर्जा महाजनी कर्जा से भी ज्यादा है। इसकी जांच कर जिलाधिकारी दोषी कर्मचारियों को दंडित कराए जाने की मांग पीड़ित किसान ने की , जिससे ऐसी पुनरावृति दोबारा ना हो।

More Stories
कौशाम्बी/लखनऊ 17 फ़रवरी 26*बीपीएड को प्राथमिक शिक्षा में अनिवार्य करने की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन*
कानपुर नगर 17 फ़रवरी 26*भ्रष्टाचार और अपराध के बीच अकेले खड़ी दुष्कर्म की शिकार पीड़ित महिला,न्याय हुआ गुमशुदा*
अयोध्या 17 फ़रवरी 26*रुदौली-मवई में हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम में विधायक ने बच्चों को वितरित की शैक्षिक सामग्री