औरैया14अक्टूबर*सुहागनो ने चंद्र दर्शन के साथ मांगा अखंड सौभाग्य*
*चंद्रमा निकलने पर बच्चों ने खूब चलाई आतिशबाजी, रहा जश्न का माहौल*
*ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला संवाददाता राम प्रकाश शर्मा औरैया।*
*औरैया।* जनपद में गुरुवार को करवाचौथ त्यौहार पर सभी खुशी के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। सुहागिन स्त्रियों ने पूरे दिन व्रत रखकर अपने-अपने पति की दीर्घायु की कामना की। इसके साथ चंद्र दर्शन कर पति की दीर्घायु की कामना की। साथ ही पति का चेहरा देख व्रत को तोड़ा। इस अवसर पर बच्चों में खूब आतिशबाजी चलाकर खुशियां मनाई। आतिशबाजी से आसमान रंग बिरंगा दिखाई दिया। वही दुकानों पर खूब भीड़ रही। घरों पर बने पकवानों का भी आनंद लिया गया।
करवाचौथ त्यौहार को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। गुरुवार को स्त्रियों ने विशेष पकवान बनाये। शाम को श्रृंगार किया। घर पर करवाचौथ की कथा हुई। इसके साथ ही कैलेंडर में लिखी हुई करवाचौथ की कथा को पढ़ा गया। इसके बाद भगवान शंकर एवं माता पार्वती की पूजा अर्चना कर उन्हें श्रृंगार का सामान चढ़ाया। पूजन अर्चन के बाद भगवान को मिठाई अर्पित की। चंद्रमा निकलने पर महिलाओं ने चंद्र दर्शन किए, इसके बाद छलनी में चंद्रमा को देखा। चंद्रमा को देखने के बाद पति के चेहरे को देखा। पति ने हाथों से जल पिलाया। इसके बाद महिलाओं ने व्रत तोड़ा। करवाचौथ को लेकर सुहागन स्त्रियों में विशेष उत्साह रहा। इसके अलावा महिलाओं ने घरों पर विशेष प्रकार के पकवान बनाए जिसका सभी ने मिलकर आनंद लिया। आतिशबाजी बीते वर्षो की अपेक्षा इस बार काफी महंगाई रही लगभग प्रत्येक आइटम लगभग 2 गुना महंगा बिक रहा था, जिससे दुकानों पर बहुत कम बिक्री हो सकी। इसके अलावा मिठाइयों की दुकानों पर भी काफी भीड़ बनी रही। जनपद के विभिन्न कस्बों दिबियापुर, सहार , सहायल, कंचौसी, बेला, बिधूना, एरवाकटरा, कुदरकोट, नेविलगंज, अछल्दा, फफूंँद, मुरादगंज, अजीतमल, बाबरपुर, अयाना आदि के अलावा ग्रामीण अंचलों में भी उत्साह पूर्वक करवाचौथ का त्यौहार मनाए जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं।

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया