औरैया12दिसम्बर* एक बार फिर दिखा तेज़ रफ़्तार का कहर बाईपास पर पलटा ट्रक मौके पर हेल्पर की मौत चालक हुआ फरार।
औरैया जनपद में एक बार फिर से दिखा तेज रफ्तार का कहर जिसमें कानपुर से इटावा की तरफ जा रही एक डीसीएम बुरी तरीके से सड़क दुर्घटना में हादसे का शिकार हो गई फिलहाल डीसीएम चालक समेत हेल्पर बुरी तरह से घायल हो गए जबकि हेल्पर की मौके पर मौत बताई जा रही है वहीं मौके से चालक फरार हो गया आपको बताते चले कि औरैया बाईपास स्तिथ मंडी समेत के सामने आवारा गोवंश के आ जाने से एक डीसीएम ट्रक पलट गया जिसमें ट्रक हेल्पर की मौके पर मौत हो गयी जबकि ट्रक चालक घायल अवस्था मे मौके से फरार हो गया सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त डीसीएम ट्रक को काटकर हेल्पर के शव को निकालने की कोशिश शुरू कर दी वहीं चालक का अता पता न होने पर उसकी जांच की जा रही है मौके पर मौजूद लोगों की माने तो डीसीएम ट्रक सड़क पर घूम रहे आवारा गोवंश को बचाने के चक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और वहीं मरे हुए हेल्पर के शव को लिखा पढ़ी के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो पुलिस जांच के साथ ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है और दुर्घटना में मरे हुए हेल्पर के घर पर सूचना देकर मामले की जांच की जा रही है ।
More Stories
लखनऊ 8 अक्टूबर 26*लखनऊ में स्वर्गीय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर भव्य आयोजन:
हरिद्वार8 अक्टूबर 26*कांग्रेस ने मनाया ‘लोकतंत्र का काला दिवस’: देवपुरा चौक पर जोरदार प्रदर्शन,
रायगड 8 अक्टूबर 26*नाना पाटेकर यांच्या निधनाची सोशल मीडियावर खोटी अफवा: व्हायरल पोस्टमागील सत्य आणि त्यांचा जीवनप्रवास