औरैया11सितम्बर*जमीनी विवाद में दबंगों ने किया मरणासन्न*
*औरैया।* शनिवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तालेपुर में जमीनी विवाद में दबंगों ने युवक को मारपीट कर मरणासन्न कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को आनन-फानन में संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों द्वारा उसका उपचार करने के बाद रेफर कर दिया गया। वहीं घायल के चाचा ने बताया कि सत्येंद्र का गांव के ही कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा था। जिसके चलते उन लोगों द्वारा उसे बुला कर मारपीट कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तथा घायल युवक के परिजनों द्वारा मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। इस संबंध में डॉक्टर प्रत्यूष ने बताया कि युवक के सर तथा हाथ में गंभीर चोट आई थी। जिसके कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।

More Stories
सतना9अगस्त26*मॉर्चुरी में हो रहा था पोस्टमॉर्टम, पौने दो घंटे तक देखती रहीं छात्राएं, जिला अस्पताल में आई सामने बड़ी लापरवाही*
बाड़मेर9अगस्त26*खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम नोटों को चट कर गई दीमक*
कानपुर नगर9अगस्त26*शिवराजपुर खंड विकास अधिकारी युशवीस सिंह के ढीले रवैये से श्रद्धालु परेशान,