औरैया11अप्रैल*आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई बैठक*
*औरैया।* आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14 मई 2022 की भव्य सफलता के लिए नोडल अधिकारी, सुनील कुमार सिंह अपर बिना एफटीसी औरया द्वारा विद्युत विभाग के कर्मचारियों एवं बैंकों के प्रबंधकों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक वादों का निस्तारण के लिए विचार विमर्श किया गया। उक्त बैठक में बैंकों के शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक नोटिस भेजकर तथा आवश्यक छूट देकर अदालत को सफल बनायें। इसके साथ राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें। नोडल अधिकारी सुनील कुमार सिंह अपर जिला जज एफटीसी० औरैया तथा दिवाकर कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरया व विद्युत विभाग के अधिक मुकेश मिश्रा एड बैंको से लीड मैनेजर देवेन्द्र सिंह के साथ आदि बैंको प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 28 अगस्त26 *पूर्णिया में रक्षाबंधन पर बहनों को मिला सुरक्षा का सबसे बड़ा तोहफा
मुगलसराय28अगस्त 26*कांग्रेस ने मो. नईम पर जताया भरोसा, उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष बने
हरिद्वार 28 अगस्त 26*हरिद्वार में बहावलपुर ट्रस्ट का विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद