औरैया11अगस्त25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर औरैया की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[11/08, 3:53 am] +91 96283 30454: *अखिलभारतीय पोरवाल महासभा मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन करेगी*
बैनर न्यूज़ ब्यूरो
*फफूँद,औरैया।* अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा नगर इकाई फफूंद की आवश्यक बैठक रविवार दोपहर को जिला उपाध्यक्ष मानवेन्द्र पोरवाल के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवकुमार पुरवार ने की।
बैठक मे सामूहिक विवाह के राष्ट्रीय संयोजक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, प्रांतीय उपाध्यक्ष आनन्द गुप्ता (डाबर), जिला महासचिव कपिल गुप्ता, कोषाध्यक्ष आदित्य पोरवाल व फफूंद इकाई के नगर अध्यक्ष संदीप पोरवाल मोनू, रवि पोरवाल तमाम पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिवकुमार पुरवार ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत वर्तमान वर्ष 2025 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण यूपी बोर्ड में 80 प्रतिशत व सीबीएसई बोर्ड में 90 प्रतिशत व उससे अधिक अंक पाने वाले समाज के मेधावी छात्रों को जालौन चौराहा औरैया के समीप स्थित श्री हरि रिसोर्ट में आगामी दिनांक 7 सितंबर 2025 दिन रविवार को आयोजित किया जायेगा। अंकपत्र जमा कराने के लिये मानवेंद्र पोरवाल के प्रतिष्ठान राम जानकी मंदिर के पास फफूंद, क्रोनिक एकेडमी कम्प्यूटर सेंटर फूलमती मंदिर के पीछे औरैया, मधुर गारमेंट प्रार्थना नर्सिंग होम के सामने, सोना ज्वैलर्स होमगंज औरैया, मामा लोहे वाले दिबियापुर रोड औरैया पर 25 अगस्त 2025 तक उपरोक्त स्थानों पर प्राप्त किए जाएंगे। जिला महामंत्री कपिल गुप्ता ने समाज के बंधुओं व मातृशक्ति से समाज के कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की हैं।
[11/08, 3:53 am] +91 96283 30454: *30 किलो चांदी के सिंहासन में विराजमान किए जाएंगे लड्डू गोपाल*
*प्रथम वार्षिक जन्माष्टमी महोत्सव में किया जाएगा सात दिवसीय कार्यक्रम*
*सभी कार्यक्रम आनंदम कृपा फाऊंडेशन में किया जाएगा*
बैनर न्यूज़ ब्यूरो
*औरैया।* प्रथम वार्षिक जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में आनन्दम कृपा फाउंडेशन द्वारा सात दिवसीय श्री कृष्ण भागवत कथा व जन्माष्टमी महोत्सव के आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं।
आनन्दम कृपा फाउंडेशन के संस्थापक पंडित अंकुश तिवारी महाराज ने प्रेसवार्ता कर बताया कि यमुना किनारे स्थित देवकली धाम के सामने श्री लड्डू गोपाल मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सोमवार यानि आज 11 अगस्त को कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो देवकली मन्दिर प्रांगण से शुरू होकर श्री लड्डू गोपाल मंदिर में संपन्न होगी। कथा श्रवण का समय दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक होगा। इसके बाद 14 अगस्त को लड्डू गोपाल भगवान का सामूहिक महाभिषेक 1बजे संपन्न कराया जाएगा। 15 अगस्त को सुंदरकांड व झंडा रोहण कार्यक्रम होगा। उसी दिन प्रातः 8 बजे का सिंहासन पधरावनी कार्यक्रम होगा, जिसमें भगवान लड्डू गोपाल को लगभग 30 किलो चांदी के सिंहासन पर विराजमान किया जाएगा। 16 अगस्त को झूलन महोत्सव व 17 अगस्त को दही हांडी मटकी फोड़ उत्सव मनाया जाएगा। महाराज श्री ने समस्त श्रद्धालुओं से कार्यकम में आकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। इस दौरान संस्था के को-फाउंडर अंकित तिवारी, कवि गोपाल कृष्ण पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
[11/08, 3:53 am] +91 96283 30454: *उमा प्रेम सत्संग आश्रम में ऋषि पूजन कार्यक्रम संपन्न*
बैनर न्यूज़ ब्यूरो
*औरैया।* विद्युत परिषद औरैया व मनोज एवं परिवार सेवा न्यास की ओर से श्रावणी उपक्रम एवं ऋषि पूजन का कार्यक्रम उमा प्रेम सत्संग आश्रम फफूंद रोड पर सम्पन्न किया गया। जिसमें पूर्व काल में वेद अध्ययन के लिए जो बटुक गुरु आश्रम में जाते थे वहीं उनका उपनयन यज्ञ भी संस्कार किया जाता था। प्रत्येक देश को श्रावण पूर्णिमा के श्रवण नक्षत्र में उपक्रम संस्कार किया जाता था। . आचार्य आनंद तिवारी नंदू ने बताया कि इसमें सर्वप्रथम वृहद संकल्प होता है जिसमें वर्ष भर किए गए ज्ञात पापोन तथा पूर्व जन्म में किए गए पापों के प्रसिद्ध के लिए संकल्प हो उसके पश्चात शरीर और अंतकरण की शुद्धि के लिए पंचगव्य का सेवन तथा दास औषधि सप्तशती का गोधूघ्या गोदड़ी गोदरेज गोमूत्र गोबर सप्तधान्य फल रस स्वर्ण जल गौरज वाला दूर्वा कुश अपामार्ग आदि के जल से वैदिक मित्रों द्वारा स्नान होता है आचार्य केशवम अवस्थी ने बताया कि स्थान के पश्चात देव ऋषि मुनि पितृ तर्पण किया जाता है इसके बाद सप्त ऋषियों अरुंधति गणेश गौरी वरुण नवग्रह आरती सत्य देवों का पूजन होता है देव पूजन के उपरांत वैदिक मित्रों से रक्षा स्त्रोत अभ्यंत्रित किया जाता है प्राचीन काल में यही रक्षा सूत्र बांधा जाता था इसके बाद यज्ञोपवीत में वैदिक देवों का आवाहन किया जाता है नवीन हेतु पूरी धारण किया जाता है इस दौरान आचार्य मनोज अवस्थी, रमाकांत अवस्थी, पंडित हरिओम जी, पंडित सोमदत्त शुक्ला, पंडित अंकित दीक्षित, राघव मिश्रा, सती शुक्ला, डॉक्टर गोविंद द्विवेदी, कवि गोपाल पांडे, अभय पंडित, मधुरम, रामजी पाठक, नरेश पाठक आदि अनेकों विद्वानों ने आश्रम परिसर में श्रावणी उपक्रम को किया एवं अमृत सरोवर में स्नान किया।
[11/08, 3:53 am] +91 96283 30454: *कछपुरा देवरांव में कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी का मिला शव*
*मृतका की चारपाई के नीचे खून के निशान मिले, परिजनों में मचा कोहराम*
*एसपी, कोतवाल समेत पुलिस मौके पर पहुंची मृतका का डाक्टरों के पैनल से होगा पोस्टमार्टम*
बैनर न्यूज़ ब्यूरो
*बिधूना,औरैया।* कछपुरा देवरांव में कमरे के अंदर एक किशोरी का चारपाई पर संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा पाया गया है वहीं उसकी चारपाई के नीचे खून के निशान भी पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक, सीओ व कोतवाल पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए हैं वहीं घटना की असलियत जानने के लिए एसपी ने डॉक्टरों के पैनल से उसका पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया है। . प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रुरुगंज चौकी के अंतर्गत आने वाले कछपुरा देवरांव निवासी कक्षा 8 की छात्रा लगभग 14 वर्षीय नैंसी पुत्री सत्यनारायण सक्सेना शनिवार की शाम अपने ताऊ के घर राखी बांधने गई थी और वह रात लगभग 10 बजे वहां से लौटी और कमरे के अंदर जाकर अंदर से कुंडी बंद कर लेट गई और सुबह आवाज देकर बुलाए जाने पर कोई आवाज ना आने पर परिजनों द्वारा दरवाजा किसी तरह खोला गया और देखने पर उसका संदिग्ध हालत में उसका शव चारपाई पर पड़ा पाए जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की चारपाई के नीचे खून पड़ा पाए जाने से घटना बेहद संदिग्ध मानी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक औरैया अभिजित आर शंकर, सीओ पी पुनीत मिश्रा व कोतवाल मुकेश बाबू चौहान पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए और मौका मुआयना करने के साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने घटना की हकीकत जानने के लिए डॉक्टरों के पैनल में उसका पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया है। इस घटना के समय मृतका नैंसी के भाई, बहन व मां नोएडा में थे और उसके पिता जानवरों के लिए बनी समीप की झोपड़ी में सोए हुए थे। इस घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
[11/08, 3:53 am] +91 96283 30454: *रक्षाबंधन पर बहन को लेकर लौटते वक्त फिसली बाइक हुआ हादसा,बहन की मौत,भाई घायल*
बैनर न्यूज़ ब्यूरो
*फफूंद,औरैया।* रक्षाबंधन के दिन खुशियां मातम में बदल गईं, जब भाई के साथ बाइक से ससुराल से मायके जा रही बहन बाइक फिसलने से सड़क हादसे में जिंदगी हार गई और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
फफूंद थाना क्षेत्र के दसरोंरा भट्टा के पास शनिवार को यह दर्दनाक हादसा हुआ। मृतका वंदना (30 वर्ष) पत्नी वीरभान का मायका अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के राऊपुर गांव में है। पिता ब्रज किशोर पुत्र बाबूराम हैं। वंदना के दो बच्चें -नव्या (7 वर्ष) और शनि (5 वर्ष) हैं। जानकारी के अनुसार, वंदना का भाई मोनू शुक्रवार को बाबरपुर से नई बाइक खरीदकर लाया था। शनिवार को रक्षाबंधन के मौके पर वह अपनी छोटी बहन को कहला इंदरगण (कन्नौज) छोड़कर, बड़ी बहन वंदना को ससुराल से लेकर वापस लौट रहा था। रास्ते में दसरोरा भट्ठा के पास उनकी बाइक फिसलने से हादसे का शिकार हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने वंदना को मृत घोषित कर दिया, जबकि मोनू गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया हादसे में महिला की मौत हुई है। पोस्टमार्टम कार्यवाही की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।
[11/08, 3:53 am] +91 96283 30454: *स्वच्छ भारत अभियान के तहत सभासद मुनीउद्दीन रईन ने बांटे दो सैकड़ा से अधिक डस्टबिन*
बैनर न्यूज़ ब्यूरो
*फफूंद,10 अगस्त 2025।* स्वच्छ भारत अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से नगर पंचायत फफूंद के वार्ड गोविंदगंज, तरीन और चमनगंज में सभासद मुईनुद्दीन राईन ने एक सराहनीय पहल की। उन्होंने घर-घर जाकर 200 से अधिक डस्टबिन वितरित किए, ताकि वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। इस अभियान के तहत सभासद ने न केवल डस्टबिन वितरित किए, बल्कि स्थानीय निवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और सामुदायिक सहयोग को बढ़ावा देने का भी प्रयास किया।
मुईनुद्दीन राईन ने कहा,”स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, इसके लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। डस्टबिन के उपयोग से कचरे का सही निस्तारण होगा और हमारा वार्ड स्वच्छ और स्वस्थ रहेगा।” उन्होंने निवासियों से अपील की कि वे कचरे को सड़कों पर न फेंककर डस्टबिन में डालें और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने में योगदान दें। इस पहल को स्थानीय लोगों ने खूब सराहा। कई निवासियों ने सभासद के इस कदम को स्वच्छता की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया और अभियान में सहयोग करने का संकल्प लिया। नगर पंचायत फफूंद के इस प्रयास से न केवल स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि अन्य वार्डों के लिए भी यह एक प्रेरणा बनेगा। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता आसिफ राईन,नगर पंचायत फफूंद के कर्मचारी व अन्य सहयोगीगण मौजूद रहें।
[11/08, 3:53 am] +91 96283 30454: *मकान के अंदर सोते समय बीती रात गेहूं भरी बोरियों में दबकर किसान की हुई मौत*
*रक्षाबंधन को हुआ हादसा घर पर राखी बांधने बहन समेत आए थे रिश्तेदार*
बैनर न्यूज़ ब्यूरो
*बिधूना औरैया।* बीती रात मकान के अंदर गेहूं की बोरियों के ढेर के समीप चारपाई पर सो रहे किसान की बोरियों के नीचे दब कर दर्दनाक मौत हो गई है। रक्षाबंधन के दिन घर पर बहन समेत रिश्तेदार भी आए थे। सुबह जागने पर उनके पुत्र ने बोरियों के नीचे अपने पिता को दबा देख उसके होश उड़ गए और जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि उन्हें आनन-फानन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। . प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम ऐरवा कुइली भटपुरा निवासी लगभग 55 वर्षीय किसान रामवीर राठौर बीती रात रक्षाबंधन के दिन अपने घर के बरामदे में गेहूं भरी बोरियों के ढेर के समीप चारपाई पर सो रहे थे तभी किसी तरह बोरियां ढेर से खिसक कर रामवीर के ऊपर गिर गई जिसमें वह दब गए और उनकी मौत हो गई। रविवार की सुबह जागने पर उनके पुत्र शिवम ने जब पिता को बोरियों के नीचे दवा देखा तो उसके होश उड़ गए और जानकारी पर सभी परिजनों में कोहराम मच गया। घर पर उसकी बहन आदि रिस्तेदार राखी बांधने आए थे इसलिए घर पर रिश्तेदार भी मौजूद थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम ऐरवा कुइली भटपुरा निवासी लगभग 55 वर्षीय किसान रामबीर रक्षाबंधन त्यौहार मनाने के बाद बीती रात अपने मकान के बरामदे में गेहूं भरी रखी बोरियों के ढेर के समीप चारपाई पर सो रहे थे तभी किसी तरह बोरियां खिसक कर रामवीर के ऊपर गिर पड़ी जिससे वह बोरियों के नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई। रविवार की सुबह जागने पर उनके पुत्र शिवम ने अपने पिता को बोरियों के नीचे दबा देखा तो उसके होश उड़ गए और सभी पारिवारिक जनों को जानकारी होने पर उनमें कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा उन्हें आनन-फानन बोरियों के नीचे से निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐरवाकटरा ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक किसान अपने बेटे शिवम और विनय के साथ छिबरामऊ रोड स्थित एक आटा चक्की पर भी काम करता था और उसकी तीन बेटियां ज्योति अंजलि और प्रिया है। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था।
[11/08, 3:53 am] +91 96283 30454: *ट्रक की टक्कर से बालिका की हुई मौत*
*अपने माँ के साथ नाना के घर जा रही थी,माँ चौराहा पर मिठाई खरीदने लगी*
*नगर के अछल्दा चौराहा पर हुई दुर्घटना*
बैनर न्यूज़ ब्यूरो
*फफूँद,औरैया।* थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के साथ आई 3 वर्षीय बालिका की मां मिठाई लेने लगी उसी समय बालिका रोड पर ट्रक से टकरा गई, जिससे उसकी मौत हो गयी। सामने से आ रहे ट्रक का पहिया उस पर चढ़ गया। वहां मौजूद राहगीरों व मामा ने एम्बुलेंस को फोन किया लेकिन एम्बुलेंस का फोन नहीं लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो से दिबियापुर सीएचसी में भेजा, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया।
कानपुर देहात थाना भोगनीपुर के गांव जल्लापुर निवासी हरिशंकर की तीन वर्षीय पुत्री कृषका अपनी मां प्रियंका के साथ अपने ननिहाल फफूंद थाना क्षेत्र के गांव मिरगाँवा जा रही थी, फफूंद कस्बा के अछल्दा चौराह पर शनिवार की देर शाम लगभग 7 बजे वाहन से उतर कर गई। मृतका का मामा गगन अपने गाँव से चौराहा पर अपनी बहन को लेने आया। मृतक बालिका की माँ अछल्दा रोड पर मिठाई की दुकान लेने लगी तभी किसी तरह बच्ची कृषका रोड पर आ गयी। पाता प्लांट से प्लास्टिक दाना लोड करके आ रहे ट्रक से टकरा गई। जिससे वह घायल हो गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल एम्बुलेंस को फोन किया लेकिन फोन नहीं लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो से घायल बालिका को दिबियापुर सीएचसी भेजा जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
[11/08, 3:53 am] +91 96283 30454: *पानी मे करेंट उतर आने से गाय मरी*
*-खम्बा मे लगे स्पोर्टस वायर से विद्युत करंट पानी मे उतरा*
बैनर न्यूज़ ब्यूरो
*फफूंद,औरैया।* शनिवार को थाना क्षेत्र के टिकुरिया बाग गांव में सपोर्ट वायर के जरिये विद्युत करंट गड्डे मे भरे पानी में उतर आया जिससे एक गाय की मौत हो गई। क्षेत्र के गाँव टिकुरिया बाग नगला पाठक निवासी महेश सिंह की गाय शनिवार शाम लगभग चार बजे पानी से भरे गड्डे में चली गई पानी में बिजली के खंबे का सपोर्ट वायर डूबा था जिससे पानी में विद्युत करंट उतर आया, पानी से भरे गड्डे मे जाते ही गाय छटपटाने लगी देखते ही देखते थोड़ी देर मे गाय की मौत हो गई l वहीं ग्रामीणो का कहना है पिछले वर्ष भी बरसात मे एक गाय की करंट से मौत हो चुकी है।ग्रामीणों का कहना है शीघ्र ही सपोर्ट वायर मे आ रहे करेंट को ठीक किया जाए जिससे कोई हादसा नही हो सकें।
[11/08, 3:53 am] +91 96283 30454: *हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र*
बैनर न्यूज़ ब्यूरो
*फफूंद,औरैया।* शनिवार को कस्बे में श्रावण शुक्ल पूर्णिमा शनिवार को भाई बहन के स्नेह, प्यार और रक्षा के वचन का त्यौहार रक्षा बंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बहिनों ने भाईयों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र राखी बांधकर और उनकी लंबी आयु व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। तथा रक्षा का बचन लिया। रक्षा बंधन पर्व पर इस दिन भाई भी अपनी बहनों को उनकी सुरक्षा का वचन देते हैं। कहा जाता है कि एक बार भगवान श्री कृष्ण ने अपने सुदर्शन चक्र से एक असुर का वध किया था उस समय सुदर्शन चक्र चलाते हुए उनकी अंगुली में चोट लग गई थी उस समय द्रोपदी ने अपनी साड़ी से कपड़ा फाड़ कर भगवान श्री कृष्ण की अंगुली में बांध दिया था। तब श्री कृष्ण ने द्रोपदी को उनकी रक्षा का वचन दिया था।
[11/08, 3:53 am] +91 96283 30454: *मंगला काली मंदिर की परिक्रमा पथ पर हुआ पौधारोपण*
*-पौधों की देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी मंदिर के सेवादारों को सौंपी गई*
बैनर न्यूज़ ब्यूरो
*औरैया।* समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए सार्वजनिक स्थानों व धार्मिक स्थलों पर जीवनधारा पौधारोपण अभियान निरंतर चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 10 अगस्त-2025 दिन रविवार को प्रातः 7 बजे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के न्रेतत्व में शहर से लगभग 5 किलोमीटर पर बीहड़ में स्थित सिद्ध पीठ महामाया मंगला काली मंदिर की परिक्रमा मार्ग पर ट्री गार्ड के साथ पौधारोपण अभियान चलाया गया। . जिसके अंतर्गत पीपल, बरगद, हरसिंगार, चितवन, पकड़िया, अशोक आदि के पौधों का पौधारोपण किया गया, पौधों के देखभाल की जिम्मेदारी मंदिर के सेवादारों सौंपी गई, समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य के साथ खिलवाड़ करने पर हम लोग तमाम आपदाओं का सामना कर रहे हैं प्राकृतिक धरोहरों को सुरक्षित रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी हैं, पेड़ पौधे ही प्रकृति का श्रृंगार हैं, शुद्ध वातावरण, निरोगी व स्वस्थ जीवन के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी हैं। 5100 पौधों के लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 3020 पौधों का पौधारोपण व वितरण किया गया। पौधारोपण के उपरांत नवनियुक्त इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सम्मानित साथियों का माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया। संस्था के संस्थापक ने बताया कि समिति द्वारा टोली बनाकर हर घर तिरंगा अभियान व “स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ” अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता अभियान शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।पौधारोपण अभियान में प्रमुख रूप से सभासद विनोद यादव (कल्लू), राम आसरे गुप्ता, अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) जावेद अख्तर, हिमांशु दुवे, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता, सतीश पोरवाल आदि पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहें।
[11/08, 3:53 am] +91 96283 30454: *श्रावणी के अवसर पर उमा सत्संग प्रेम भवन में ऋषि पूजन कार्यक्रम हुआ आयोजित*
बैनर न्यूज़ ब्यूरो
*औरैया।* विद्युत परिषद औरैया एवं मनोज एवं परिवार सेवा न्यास की ओर से दिनांक 9 अगस्त 2025 शनिवार को श्रावणी उपक्रम एवं ऋषि पूजन का कार्यक्रम उमा प्रेम सत्संग आश्रम फफूंद रोड में रखा गया। जिसमें पूर्व काल में वेद अध्ययन के लिए जो बटुक गुरु आश्रम में जाते थे, वहीं उनका उपनयन यज्ञ संस्कार भी किया जाता था। प्रत्येक देश को श्रावण पूर्णिमा के श्रवण नक्षत्र में उपक्रम संस्कार किया जाता था। .आचार्य आनंद तिवारी नंदू ने बताया कि इसमें सर्वप्रथम वृहद संकल्प होता है, जिसमें वर्ष भर किए गए ज्ञात ज्ञात पापों तथा पूर्व जन्म में किए गये पापों के प्रसिद्ध के लिए संकल्प हो। उसके पश्चात शरीर और अंतकरण की शुद्धि के लिए पंचगव्य का सेवन तथा दास औषधि सप्तशती का गोधूघ्या गोदड़ी गोदरेज गोमूत्र गोबर सप्तधान्य फल रस स्वर्ण जल गौरज वाला दूर्वा कुश अपामार्ग आदि के जल से वैदिक मित्रों द्वारा स्नान होता है। आचार्य केशवम अवस्थी ने बताया कि स्थान के पश्चात देव ऋषि मुनि पितृ तर्पण किया जाता है। इसके बाद सप्त ऋषियों अरुंधति, गणेश, गौरी, वरुण, नवग्रह, आरती, सत्य देवों का पूजन होता है। देव पूजन के उपरांत वैदिक मित्रों से रक्षा स्त्रोत अभ्यंत्रित किया जाता है। प्राचीन काल में यही रक्षा सूत्र बांधा जाता था। इसके बाद यज्ञोपवीत में वैदिक देवों का आवाहन किया जाता है। नवीन हेतु पूरी धारण किया जाता है। इस कार्यक्रम में आज आचार्य मनोज अवस्थी, रमाकांत अवस्थी, पंडित हरिओम पंडित, सोमदत्त शुक्ला, पंडित अंकित दीक्षित, राघव मिश्रा, सती शुक्ला, डॉक्टर गोविंद द्विवेदी, कवि गोपाल पांडे, पंडित अभय, पंडित मधुरम, रामजी पाठक, नरेश पाठक आदि अनेकों विद्वानों ने आश्रम परिसर में श्रावणी उपक्रम को किया एवं अमृत सरोवर में स्नान किया।
[11/08, 3:53 am] +91 96283 30454: *काकोरी कांड के क्रांतिकारी महानायक की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया अभिनंदन*
बैनर न्यूज़ ब्यूरो
*औरैया।* विचित्र पहल द्वारा शनिवार को शहीद पार्क में 9 अगस्त 2025 को हुए काकोरी कांड के महानायक क्रांतिकारी भारतवीर मुकुंद लाल गुप्ता के स्मारक की साफ-सफाई के उपरांत उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर हृदय से अभिनंदन कर भारतवीर मुकुंदी लाल गुप्ता अमर रहें, भारत माता की जय व वंदे मातरम आदि का जयघोष किया, उसके उपरांत काकोरी कांड के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन संपन्न हुआ। .गोष्ठी को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने कहा कि 100 वर्ष पूर्व 9 अगस्त 1925 को जिन महान क्रांतिकारियों ने अपनी जान की बाजी लगाकर ब्रिटिश हुकूमत के खजाने पर कब्जा कर राष्ट्रभक्त की अलग जलाई थी, उसी का परिणाम है कि सन् 1947 में देश आजाद हुआ था। आयोजन के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि काकोरी कांड ने अंग्रेजी हुकूमत को हिलाकर रख दिया था, सरकारी धन लूटने के लिए क्रांतिकारियों ने लखनऊ से लगभग 8 किलोमीटर दूरी पर शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन रूट पर काकोरी एक स्टेशन था, 9 अगस्त 1925 को ट्रेन से जा रहे अंग्रेजों का सरकारी खजाने के लूट की घटना में राजेंद्र लाहिड़ी, रोशन सिंह, सचींद्र बख्शी अशफाकउल्ला खां मुकुंदी लाल गुप्ता, मन्मथनाथ गुप्ता, मुरारी शर्मा, बनवारी लाल व चंद्रशेखर आजाद शामिल थे, मुकुंदी लाल गुप्ता ने ट्रेन में लूटे हुए बक्सों में लगे ताले अपने हाथों से तोड़ दिए थे, ब्रिटिश प्रशासन ने क्रांतिकारियों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान शुरू किया। गौरतलब है कि ब्रिटिश हुकूमत ने घेराबंदी कर काकोरी कांड में लिप्त वांछित लोगों को पकड़ने के लिए लगभग दस लाख रुपए से अधिक खर्च किए थे, घटना में संलिप्त राम प्रसाद बिस्मिल,अशफाकउल्ला खां व ठाकुर रोशन सिंह को फांसी की सजा दी गई थी। आज देश के सम्मानित क्रांतिकारियों, महापुरुषों के त्याग व बलिदान तथा वीर सेना के पराक्रम से हम सभी भारतवासी पूर्णतया सुरक्षित हैं, उनका योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। अभिनंदन व गोष्ठी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय अग्रवाल, मनीष पुरवार (हीरु), कपिल गुप्ता, तेज बहादुर वर्मा, शेखर गुप्ता, विनय पुरवार अनूप बिश्नोई, हिमांशु दुबे, आनंद गुप्ता (डाबर) आदि देश प्रेमी मौजूद रहे।
[11/08, 3:53 am] +91 96283 30454: *उल्टी साइड से आ रही पिंकअप की टक्कर से बाइक चालक की ठौर मौत*
*औरैया।* सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भाऊपुर ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार गलत दिशा से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे एक व्यक्ति मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया, जबकि उसका चालक भाग जाने में सफल रहा। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बदनपुर निवासी शिवकांत शुक्ला 37 वर्ष पुत्र श्याम प्रकाश अपनी प्लैटिना मोटरसाइकिल से रविवार की सुबह करीब 9 बजे खोजाफूल स्थित अपनी दुकान को खोलने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र के भाऊपुर ओवर ब्रिज पर पहुंचे कि तभी सामने से गलत दिशा में आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर सवार शिवकांत काफी ऊंचा उछलकर जमीन पर गिर पड़ा और उसकी कुछ क्षणों में मौत हो गई। आसपास के लोगों द्वारा जैसे ही यह नजारा देखा गया तो घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। इसी बीच पिकअप का चालक मौका देखकर वहां से भाग जाने में सफल रहा। वहां पर मौजूद लोगों का कहना है कि एक गाड़ी पिकअप का पीछा करती हुई नजर आ रही थी जिसके चलते पिकअप चालक गलत दिशा में तेज रफ्तार से भाग रहा था। तभी वह बाइक से टकरा गई जिससे युवक की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पाकर उनके परिजन भी पहुंच गए थे जहां उनमें कोहराम मचा हुआ था।

More Stories
बांदा10मार्च 26*डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को सम्बोधित अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन*
रोहतास 10 मार्च 26*डीडीयू, गया, डेहरी ऑन सोन, एवं सासाराम स्टेशनों पर चला सघन टिकट जांच अभियान*
मथुरा 10 मार्च 26 *गिलट आभूषण व्यवसायी वार्षिक सेल महोत्सव 13 मार्च गोवर्धन में होगा*