औरैया11अगस्त*विद्यालयों में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया*
*सहायल,औरैया।* आजादी की 75 वीं वर्षगांठ एवं अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय शिवगंज एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवगंज ब्लॉक सहार में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसमें बड़े हर्षोल्लास के साथ विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया । अश्वनी कुमार प्रधानाध्यापक ने ग्राम वासियों को बताया कि हर घर में तिरंगा फहराना है और आजादी का जश्न मनाना है । रैली में ग्राम प्रधान गोविंद सिंह, एसएमसी अध्यक्ष राजकुमार व अरुणा त्रिपाठी इंचार्ज प्रधानाध्यापिका राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मनीष कुमार ने बच्चों में जमकर जोश भरा और ग्रामवासियों समेत बच्चों को नारे लगवाए और आजादी के अमृत महोत्सव को एक दायित्व के रूप में मनाने का संकल्प दिलाया । सतीश कुमार सहायक अध्यापक, रेखा पाल सहायक अध्यापिका, शिखा शुक्ला सहायक अध्यापिका व नीलम शुक्ला आंगनबाड़ी कार्यकत्री व ग्राम वासियों ने प्रतिभाग किया अंत में बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया ।
*इंसेट*
*स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज सहार के बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली*
*सहार*। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज सहार के छात्र छात्राओं ने कस्बे में तिरंगा रैली निकाली । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य किशोर कुमार, भौतिकी प्रवक्ता रामेन्द्र सिंह कुशवाहा, हरेन्द्र यादव, दीप नारायण, गौरव पाण्डेय, सूरजपाल, विपुल कुमार, राजेश अवस्थी, ममता शुक्ला, निर्मला झा, दुर्गेश नंदिनी, मिथिलेश कुमार गुप्ता, अंकेश कुमार, मोहित सिंह राजावत सहित सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कतारबद्ध होकर राष्ट्रभक्ति के जयकारों से कस्बे को गुंजायमान किया।

More Stories
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील बिल्हौर कानपुर नगर का बूथों पर निरिक्षण
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*रिचा सचान गाजियाबाद में दारोगा थीं, रात 2 बजे ड्यूटी खत्म कर बुलेट से निकलीं फिर उनके साथ दर्दनाक कांड हो गया।
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26** पूर्णिया पुलिस सप्ताह: रुपौली थाना की क्रिकेट टीम ने जीता मैच*