औरैया09जुलाई24*गांव में शव आते ही परिजनों में मचा कोहराम*
*अछल्दा,औरैया।* लोडर से सामान लेकर आ रहे लोडर चालक का सामान गिरने पर लोडर रोककर वह सामान सही कर रहा था तभी पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया जिला अस्पताल में उपचार के दौरान चालक की मौत हो जाने पर शव घर आने पर परिजनों में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के ग्राम छछून्द निवासी राम शंकर पुत्र मुन्नी लाल उम्र 35 वर्ष फर्नीचर की दुकान का सामान लेकर सोमवार शाम करीब 6 बजे इटावा से लोडर से वापिस घर आ रहा था तभी लोडर की रस्सी ढीली होने पर सामान नीचे गिर गया उसने लोडर किनारे खड़ा कर सामान उठाकर लोडर में रख रहा था तभी वहाँ से तेज गति से निकल रही पिकअप ने टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया इटावा जिला चिकित्सालय में घायल का इलाज चल रहा था उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी मंगलवार को शव गांव आने पर परिजनों में कोहराम मच गया मृतक की पत्नी ऊषा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*