औरैया09अगस्त*आजादी के अमृत महोत्सव पर जनपद के विभिन्न जगहों पर भाजपाइयों ने तिरंगा बाइक रैली निकाली*
*औरैया।* मंगलवार को आजादी के अमृत महोत्सव पर जनपद के विभिन्न जगहों पर भाजपाइयों ने तिरंगा बाइक रैली निकाली । दिबियापुर नगर में दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री बृजेश शुक्ला के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन फफूंद से नारायणी मंडपम दिबियापुर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर भाजपा के शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश अग्निहोत्री , जिला महामंत्री कौशल राजपूत ,शिक्षक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक सुबेंद्र सिंह गौर,सुखलाल गुप्ता,राजेश पांडेय,चंद्रकांती मिश्रा,जगमोहन , रीतेश शुक्ला,सौरभ राजपूत,आशु शुक्ला आदि मण्डल , सेक्टर के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उधर कस्बा सहार व बिधूना में जिलापंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे की अगुवाई में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम में जन भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है। 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराए। यही इस जागरूकता रैली का प्रमुख उद्देश्य है।सहार बम्बा से शुरू हुई रैली पूरे कस्बे में घूमते हुए पुर्वा रावत में समाप्त हुई रैली में सैकड़ों मोटरसाइकिल सवार और चार पहिया वाहन हाथों में तिरंगा लिए हुए भातमाता की जय के नारे लगाते हुए उमंग और उत्साह से भरे हुए नजर आ रहे थे कस्बे के लोगों द्वारा भारी संख्या में रैली में प्रतिभाग किया गया ।रैली में मंडल अध्यक्ष सहार अशोक दोहरे,मण्डल महामंत्री मंजुल पाठक,मंडल उपाध्यक्ष विमल दुबे, रवि पाण्डेय,वीरेन्द्र पाल,विकास त्रिपाठी,मो शाने आलम प्रधान पुर्वा रावत,महेन्द्र दोहरे प्रधान नगर पुर्वा दानशाह, ध्यान सिंह सेंगर, अम्बुज सिंह आदि लोग उपस्थिति रहे। वहीं अछल्दा कस्बें के पुराना अछल्दा स्थित मैरिज होम से तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के पूर्व कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने शहीदों को याद किया।
तिरंगा यात्रा पुराना अछल्दा से शुरू होकर कस्बें के प्रमुख मार्गों में नहर बाजार, स्टेशन बाजार, रेलवे क्रासिंग से भ्रमण करती हुई मैरिज होम पर समाप्त हई।पद यात्रा रैली में पूर्व राज्यमंन्त्री लाखन सिंह राजपूत,किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अवधेश शुक्ला, जितेंद्र सिंह सेंगर मंडल अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख शरद राणा, ईदू खान, रिंटू दुबे, संजय कुमार, प्रशांत कुमार आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सहायल ग्राम पंचायत में मंडल अध्यक्ष राजेश , महामंत्री सोनू मिश्रा के नेतृत्व में कन्नौज सांसद प्रतिनिधि रिया शाक्य , सहायल मण्डल के प्रभारी कन्हैया लाल गुप्ता ने झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे । अजीतमल मंडल में उत्तम सिंह राजपूत जिलामहामंत्री ओबीसी मोर्चा, शिवेंद्र राजपूत मंडल महामंत्री अजीतमल व भानु प्रताप सिंह कुशवाहा मंडलमंत्री अजीतमल के नेतृत्व में नगर पंचायत अटसू से विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसमें सदर विधायिका गुड़िया कठेरिया, पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी जगहों में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दृष्टिगत शासन के मंशा के अनुरूप व पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में आम जनमानस द्वारा तिरंगा यात्रा में ड्यूटी पर लगे पुलिस बल द्वारा शांतिव्यवस्था कायम रखते हुए तिरंगा यात्रा को सकुशल संपन्न कराया गया।
More Stories
सागर6जुलाई25*खुरई के सिविल अस्पताल को केन्द्र सरकार से मिला गुणवत्ता प्रमाण पत्र*
लखनऊ6जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कौशाम्बी6जुलाई25*ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत*