औरैया08नवम्बर*मालगाडी की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत*
*कंचौसी,औरैया।* रविवार रात्रि घर से शौच क्रिया के लिए निकले युवक की मालगाड़ी के चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रविवार रात्रि लगभग 8 बजे दिबियापुर थाना क्षेत्र के घसाका पुरवा गांव निवासी शिवसिंह पुत्र रमाकांत यादव 29 वर्ष घर से शौच क्रिया जाने की बात कहकर निकला था। ग्रामीणों के अनुसार युवक शौच क्रिया के लिए रेलवे ट्रैक पार कर नहर की तरफ गया था।वापस आते समय दिल्ली हावड़ा रूट पर इटावा की ओर जा रही तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से शव क्षितविछित हो गया। युवक की मौत की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कंचौसी चौकी इंचार्ज चन्द्रिका प्रसाद यादव ने शव का पंचनामा भरकर चिचौली पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।इस बीच शव मिलने की जानकारी पर काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम के शव घर पहुँचने पर स्वजनों में कोहराम मच गया।स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था।

More Stories
अयोध्या 4 अप्रैल 26*मवई पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक
बांदा4अप्रैल26*पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई*
बाँदा 4 अप्रैल 26*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्राचार्य के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।