औरैया08अप्रैल*दिबियापुर पुलिस ने मय माल के साथ चोरो को गिरफ्तार किया*
*औरैया।* पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया शिष्यपाल के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुरेन्द्रनाथ यादव के निकट पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी दिबियापुर शशिभूषण मिश्रा के नेतृत्व में थाना दिबियापुर पुलिस टीम को रात्रिगश्त चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई, कि दो व्यक्ति जो मलिका होटल के पास बने खोखा पेटी की आड मे खडे है। जिनके पास चोरी का माल है। जिसे वह बेचने के फिराक में है, यदि जल्दी की जाये तो उन्हे पकड़ जा सकता है। घटना का खुलासा क्षेत्राधिकारी सदर ने किया है।
घटना का खुलासा करते हुए सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि मुखबिर की इस सूचना पर थाना दिबियापुर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक घेराबंदी करते हुए मलिका होटल के पास से अभियुक्तगण अब्दुल बदूद पुत्र अब्दुल लईक, महावीर कुमार पुत्र आजाद सिंह को मय चोरी के माल के साथ गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तगणों से नाम पता पूछे जाने पर अपना नाम अब्दुल बदूद पुत्र अब्दुल लईक निवासी ब्लाक नं0 37 कांशीराम कालोनी दिबियापुर थाना दिबियापुर जनपद औरैया व महावीर कुमार पुत्र आजाद सिंह निवासी ब्लाक नं0 14/68 कांशीराम कालोनी थाना दिबियापुर जनपद औरैया बताया , तथा बरामद माल के बारे में पूछे जाने पर उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक-25 मार्च 2022 की रात्रि मे ब्लाक सं0 1/3 मे सुमन पत्नी रामबाबू के घर मे रात लगभग एक बजे मेरे साथ कांशीराम कालोनी रहने वाले अंशू , कल्लू हसीना ने मिलकर चोरी की थी, तथा आपस मे हिस्सा बाट कर लिया था। जिसे आज हम लोग बेचने के फिराक में घूम रहे थे तभी गिरफ्तार कर लिया गया।

More Stories
भागलपुर25अगस्त26*जोगसर थानान्तर्गत 650 ग्राम गांजा के साथ दो अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
हरदोई25अगस्त26*पिहानी पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल: कोतवाल की बात दरोगा नहीं मानते, दरोगा की बात सिपाही नहीं*
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *डगरूआ में एक ही दिन दो वारदातों से हड़कंप*