औरैया08अक्टूबर*राष्ट्रीय पक्षी मोर को मारने वाला युवक पकड़ा गया*
अजीतमल औरैया।कोतवाली अजीतमल के अंतर्गत गढ़िया रोड के पास एक युवक जो बाबा के भेस में था अपनी साथ मृत मोड़ को लिए था ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस को फोन किया और उसकी झोली में देखा तो एक मृत मोर मिली पुलिस ने युवक को पकड़कर कोतवाली ले गए जहां से वन विभाग को सूचना करने के बाद वन विभाग के वन रक्षक किरण शर्मा, सेक्सन प्रभारी जंगी सिंह और गोपाल तिवारी, शेलेंद्र कुमार मौके पर पहुंचकर मृत मोर को पंचनामा के लिए भेजा और मृत मोर के पंचनामा में पाया गया कि मोर को पकड़ कर हत्या की गई। वन विभाग के कर्मचारियों ने मोर का अंतिम संस्कार राष्ट्रीय पक्षी के रीति रिवाज से अपने क्षेत्र की पौधशाला में किया। क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार द्वारा बताया गया कि मोर को मारने वाले युवक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है

More Stories
मथुरा 28 मार्च 26* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*
मथुरा 28 मार्च 26*मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत “रन फॉर एंपावरमेंट” का आयोजन, महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के संदेश के साथ दौड़ी मथुरा पुलिसः-*
पूर्णिया बिहार 28 मार्च 26 *पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अपराधियों में हड़कंप, पूर्णिया छोड़ने पर मजबूर*