औरैया07नवम्बर*महिला ने पति व सास को मारपीट कर किया घायल*
*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिचौलिया में शनिवार की शाम एक महिला ने अपने पति व सास के साथ गाली- गलौज करते हुए ईट-पत्थर मार कर घायल कर दिया। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने घायल मां-बेटा को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। यहां बता दें कि महिला ने अपने पति जगत सिंह की मृत्यु के बाद देवर योगेश सिंह के साथ शादी कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिचौलिया निवासी योगेश सिंह पुत्र महादेव ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि शनिवार की शाम करीब साढे 6 बजे वह अपने घर पहुंचा , उसी समय उसने देखा कि गांव का ही एक युवक उसके घर पर शराब पी रहा है। इसका विरोध करने पर उसकी पत्नी बंदना आग बबूला हो गई , और उसने अपनी विवाहिता पुत्री के सहयोग से गाली-गलौज करते हुए उसे एवं उसकी मां पार्वती को ईट-पत्थर मारकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर घायल मां-बेटा को इलाज एवं मेडिकल जांच के लिए 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया , जहां पर उनका इलाज चल रहा था। महिला के पति योगेश सिंह ने अपनी जुबानी बताया की उसकी पत्नी औरैया में आशा बहू के पद पर तैनात है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*