औरैया06मार्च*युक्रेन से लौटे छात्र का कृषि राज्यमंत्री जाना हाल चाल*
फोटो परिचय ।यूक्रेन से लौटे छात्र का हाल चाल जानते कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत
*दिबियापुर।* यूक्रेन से लौट कर आए दिबियापुर के छात्र हिमांशु पोरवाल पुत्र मोहन लाल पोरवाल से रविवार को उप्र सरकार के कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने मुलाकात कर हाल चाल जाना । राज्यमंत्री नगर के मुहाल शास्त्री नगर स्थित छात्र के घर पहुंचे और उसके माता-पिता से भी बातचीत की। हिमांशु पोरवाल ने बताया कि वह एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन गए थे परंतु रूस और यूक्रेन के मध्य युद्ध शुरू हो जाने के कारण वह 5 मार्च को लौट कर अपने घर आ गए थे। राज्यमंत्री ने छात्र को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दी।इस अवसर पर किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अवधेश शुक्ला,भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
वाराणसी २७ फरवरी २६ * काशी के श्मशान घाट पर धधकती चिताओं के बीच खेली गई भस्म की होली, तांत्रिक और अघोरियों ने जमकर खेली होली…
मथुरा 27 फरवरी 26* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त*
मथुरा 27 फरवरी 26*जिलाधिकारी मथुरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल मार्च*