औरैया06मई*अतिक्रमण को लेकर व्यापार मंडल ने की बैठक*
*मिश्रा गुट व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश उर्फ बबलू बाजपेई ने प्रशासन का सहयोग करने की अपील की*
*औरैया।* शुक्रवार को अतिक्रमण के संबंध में व्यापार मंडलों के जिला अध्यक्षों और महामंत्री के साथ एक बैठक उप जिलाधिकारी के यहां संपन्न हुई। सोमवार से आक्रमण अभियान चलेगा, नाली और नाला के आगे कोई व्यापारी स्थाई व अस्थाई सामान नहीं रखेगा। नाला भी अस्थाई रूप से बंद नहीं करेगा। अतिक्रमण अभियान लगातार जारी रहेगा। छापामार तरीके से बिना सूचना के बाजारों में अधिकारी जाएंगे। पहला जुर्माना 1000 , दूसरा जुर्माना 2000 रुपए और तीसरा जुर्माना 5000 रुपए होगा। शुक्रवार की बैठक में विजेंद्र गुप्ता , बबलू बाजपेई, सुधीर पुरवार , स्वतंत्र अग्रवाल , अनुराग अग्रवाल , तहसीलदार आदि लोग उपस्थित थे। बबलू बाजपेई ने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि अपना-अपना अतिक्रमण हटा ले प्रशासन का सहयोग करें।

More Stories
मिर्ज़ापुर 21 अप्रैल 26*The Family Dental Hospital’ का भव्य शुभारंभ:
नोएडा 21 अप्रैल 26*महादेव अपार्टमेंट में चुनाव स्थगित: *नई मतदाता सूची में सभी भवन स्वामियों को शामिल करने की मांग तेज*
गोंडा21 अप्रैल 26*थाना परसपुर के डेहरास में गोलीकांड की घटना से ह्ड़कंप,