रिपोर्ट दीपक अवस्थी
औरैया02फरवरी2023*भागवत कथा के भंडारे का आयोजन
अजीतमल औरैया। विकास खण्ड अजीतमल की ग्राम पंचायत अमावता में चल रही श्रीमद् भागवत कथा मे विशाल भंडारा चल रहा है। इस भंडारे में मट्ठे के आलू, चडुआ की पूड़ी और हलुआ का प्रसाद वितरित किया जाता है। श्रीमद् भागवत कथा बसंत पंचमी के दिन प्रत्येक वर्ष कराई जाती है। लोगों का मानना है कि ग्राम पंचायत अमावता में सार्वजनिक भागवत का आयोजन प्रतिवर्ष लगभग 50 वर्षो से निरंतर किया जाता है ।जिसमें समस्त ग्रामबासी,नगरवासी और जनपद वासियों का भरपूर सहयोग रहता है। इसमें परीक्षित प्रत्येक वर्ष ग्राम पंचायत के लोग बनाए जाते हैं। और इसमें अचार्य भी दूर-दूर से आकर भागवत कथा को विस्तार से सुनाते हैं।

More Stories
अयोध्या २० फरवरी २६ * कृषि महाविद्यालय में लापरवाही के चलते 20 फरवरी का परीक्षा कार्यक्रम निरस्त
लखनऊ २० फरवरी २६ * यूपी के शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा!
लखनऊ २० फरवरी २६ * मोहनलालगंज तहसील में DM का ‘हंटर’, औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप!