औरैया02नवम्बर*विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन*
*औरैया।* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे हक हमारा भी तो है अभियान के अन्तर्गत बुधवार को ग्राम सुरान स्थित पंचायत भवन में जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्वाती चन्द्रा के नेतृत्व में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को विधिक एवं जन लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
बुधवार को ग्राम सुरान में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं की जानकारी दी। पीएलवी रविदत्त ने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अधिकार के सम्बंध में जानकारी दी। पीएलवी सुधा गुप्ता व पायल राठौर ने रोजगार सम्बंधी कानून, राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभ आदि की जानकारी दी। इसके साथ ही आगामी 12 नवम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक किया गया। शिविर में पीएलवी माण्डवी, ब्रजेश कुमार, गौरव सिन्हा, राहुल पांडेय, अभिषेक प्रजापति, रीतेश कुमार, सुबोध कुमार, सोनू, शिवम, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया