औरैया02जुलाई*हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर में आयोजित सास बहू बेटा सम्मेलन*
*सहार,औरैया।* सहार विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढिकियापुर का मजरा कंचौसी बाजार में स्थित हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर में शनिवार को आयोजित सास बहू बेटा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका एचईओ शिवेंद्र शुक्ला ने शुरुआत की। इस दौरान उन्हें सीमित परिवार की अहमियत बताई गई। इसके अलावा नव दंपति को शगुन किट भी प्रदान की गई। औरैया जनपद के ब्लाक सहार स्वास्थ्य केंद्र के निर्देशन पर ढिकियापुर ग्राम पंचायत का मजरा कंचौसी बाजार हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर में साल भर में चिन्हित नव दंपति को परिवार नियोजन जानकारी दी गई। उन्हें शगुन किट भी दी गई। आशा कार्यकर्ता और एएनएम ने परिवार नियोजन के साधनों का उपयोग करने के लिए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र से एक दर्जन से अधिक परिवारों से सास बहू और बेटों को लेकर पहुंची थी। कार्यक्रम में सहार ब्लाक एचईओ शिवेंद्र शुक्ला, सीएचओ आदर्श गुप्ता, एएनएम रश्मी वर्मा के साथ आशा कार्यकर्ता सहित दो दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे।
More Stories
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26 मुजफ्फरनगर में रामजीलाल सुमन के साथ मंच पर दिखीं पूजा अनिल अंबेडकर,,,
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26* गरबी स्कूल मार्केट के व्यापारियों ने किया राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत,,,
लखनऊ 7 अक्टूबर 26*’56 इंच का सीना’ है तो बैलेट से चुनाव कराएं :संजय सिंह*