औरैया02जुलाई*मंदिर,देव स्थलों तक पहुंचने वाले अधिकांश संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त*
*कंचौसी,औरैया।* हिंदू धर्म में मंदिरों और देव स्थलों का बहुत महत्व है, और प्रत्येक दिन किसी न किसी भगवान , देवी देवताओं की पूजा के लिए हमारे पुराणों और शास्त्रों में महत्त्व पूर्ण माना गया है। इन्ही पूज्य स्थलों में भाग्यनगर ब्लॉक के ग्राम जमौली के निकट बाबा ब्रह्मदेव मंदिर मार्ग तथा डेरापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत खानपुर चैन के मजरा लालचंद पुरवा के प्रसिद्ध भोले नाथ मंदिर तक पहुंचने वाले संपर्क मार्गों का हैं, जहां श्रद्धालुओं को पहुंचने में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
संवाददाता बराबर ऐसे स्थलों से जुड़े संपर्क मार्गों की जानकारी करके शासन व प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है , ताकि प्रदेश सरकार के उच्च अधिकारी मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाई करें, और श्रद्धालुओं को आ रही समस्या से निजात मिल सके। मजरा लाल चंद पुरवा में भोले नाथ मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर के रास्ते में जगह जगह गड्ढे होने के कारण पानी भर जाता है और रास्ते के किनारे झाड़ियां और कूड़े के कारण माताओं और बहिनों को मंदिर तक आने जाने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।कई बार ग्राम प्रधान राममूर्ति से भी पंचायत के लोगों ने शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस रास्ते को शीघ्र बनवाने की मांग करने बालों में हरिश्चंद्र , पुत्तन, पंकज, प्रवीण, महेंद्र दीपू, ब्रजेंद्र , विपिन , श्याम सिंह आदि दो दर्जन से अधिक लोग शामिल थे।

More Stories
उन्नाव 19 अप्रैल 26*नगर में निकली भगवान परशुराम जी की जन्मोत्सव शोभा यात्रा
सुल्तानपुर 19 अप्रैल 26*सुल्तानपुर पुलिस का अनूठा अंदाज, हिस्ट्रीशीटर को थाने में बुलाकर दिलाई गई सामूहिक शपथ
अयोध्या 19 अप्रैल 26*भगवान परशुराम जी का जीवन प्रेणाश्रोत…..राम चन्द्र यादव