औरैया02जुलाई*कंचौसी में सास बहू बेटा सम्मेलन की हो गई रश्म अदायगी*
*ज्यादातर महिलाओं को नहीं मिली जानकारी*
*कंचौसी,औरैया।* स्वास्थ विभाग द्वारा कंचौसी बाजार ढिकियापुर उप स्वास्थ्य केन्द्र पर सास-बहू-बेटा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिससे महिलाओं नव बधुओं को सीमित परिवार और खुशहाल परिवार के बारे में जानकारी दी गई। वैसे सास बहू बेटा सम्मेलन की रश्म अदायगी ही भर देखने को मिली क्योंकि क्षेत्र के ज्यादातर गांवों की महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी ही नहीं दी गई। शासन द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर नव दम्पति को स्वास्थ विभाग की सेवाओं और टीकाकरण परिवार नियोजन और सीमित परिवार की अवधारणा को अपनाने के लिए प्रेरित करने की पहल को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास है। लेकिन स्वास्थ विभाग के ज्यादातर उप स्वास्थ्य केंद्रों पर सिर्फ खानापूर्ति ही की जा रही है। इससे सरकार की पहल पर पलीता लगाया जा रहा है।
कंचौसी ढिकियापुर उप स्वास्थ्य केन्द्र पर सहार वीसीपीएम शिवेंद्र शुक्ला ने सास बहूओं को खुशहाल और सीमित परिवार के लिए महिलाओं को टिप्स दिए।और स्वास्थ विभाग द्वारा चलाई जा रही टीकाकरण जननी सुरक्षा योजना परिवार नियोजन आदि को अपनाने की जानकारी दी। सीएचओ आदर्श गुप्ता ने परिवार नियोजन के साधन अपनाने और जन संख्या नियंत्रण पर बल दिया। इसके बाद सास वहुओ के जोड़ों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एएनएम रश्मि वर्मा, पूनम देवी आशा चन्द्र ज्योती, कुशमा नीता यादव आदि लोग मौजूद रहे।
More Stories
हल्द्वानी 6 अक्टूबर 26*🚩 पितृ दोष से मुक्ति का महामार्ग, सर्वपितृ अमावस्या और दत्तगुरु साधना- स्वामी प्रणवानंद योगी
कौशाम्बी 6 अक्टूबर 26*बन्द घर के ताला की कुंडी काटकर घर में घुसे चोर उठा के ले गए 8 लाख के सोने चांदी के जेवर कपड़ा बर्तन नगद रुपए*
महोबा 6 अक्टूबर 26*चरखारी में 29वीं जनपदीय माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ