औरैया 9 सितंबर 2022-प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सत्यापन कार्य को दृष्टिगत रखते हुए बैंक शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक आयोजित
जिलाधिकारी श्री प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जुड़े कृषक बंधुओं के सत्यापन कार्य को दृष्टिगत रखते हुए बैंक शाखा प्रबंधकों के साथ आयोजित बैठक में कहा कि आप सभी का सहयोग प्राप्त होने से सत्यापन कार्य शीघ्रता से पूर्ण होना संभव होगा, जिससे आगामी किस्त पात्र कृषकों के खाते में आसानी से पहुंच सकेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि अभी जो सूची उपलब्ध कराई गई है उसमें कुछ कृषकों के खातों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसलिए सभी शाखा प्रबंधक अपनी-अपनी बैंक शाखा से जुड़े प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के कृषकों का पता, मोबाइल नंबर आदि की सूची उपलब्ध करा दें, ताकि संपर्क कर सत्यापन कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जा सके।
बैठक में अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान, उप कृषि निदेशक, अग्रणी जिला प्रबंधक सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक आदि उपस्थित रहे।

More Stories
सतना9अगस्त26*मॉर्चुरी में हो रहा था पोस्टमॉर्टम, पौने दो घंटे तक देखती रहीं छात्राएं, जिला अस्पताल में आई सामने बड़ी लापरवाही*
बाड़मेर9अगस्त26*खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम नोटों को चट कर गई दीमक*
कानपुर नगर9अगस्त26*शिवराजपुर खंड विकास अधिकारी युशवीस सिंह के ढीले रवैये से श्रद्धालु परेशान,