*औरैया 5 फरवरी 2023- जिला प्रदर्शनी एवं मेला ट्रस्ट औरैया के तत्वाधान में आयोजित देवकली महोत्सव 2023 के अंतर्गत तिलक स्टेडियम में दो दिवसीय चलने वाले कबड्डी व वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी खिलाड़ियों का हौसला वर्धन करते हुए खेल को खेल भावना से खेलने की अपील की। मुख्य अतिथि ने वॉलीबॉल में बॉल को सर्विस देकर खेल का शुभारंभ किया।
सर्वप्रथम वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में औरैया शहर व अजीतमल ब्लॉक ने कड़ा मुकाबला प्रदर्शन कर सभी का दिल जीता। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अजीतमल ब्लॉक ने 25-21, 25-27, व 25-22 से खेल जीता। औरैया शहर की टीम ने भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाया। द्वितीय खेल कबड्डी के फाइनल मुकाबले में अजीतमल ब्लॉक व औरैया ग्रामीण ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। कबड्डी में औरैया ग्रामीण की टीम ने फर्स्ट हाफ में 32-16 व सेकंड हाफ में 53-40 से खेल को जीता।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महोदय ने उप विजेता टीम को 2100/- नगद धनराशि व ट्रॉफी से सम्मानित किया तथा विजेता टीम को 5100/- नगद धनराशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, ब्लाक प्रमुख अछल्दा शरद राणा, जिला सांख्यिकी अधिकारी बब्बन प्रसाद मौर्य सहित कार्यक्रम के संचालक व सभी प्रतिभागी खिलाड़ी उपस्थित रहे।

More Stories
बांदा7अगस्त 26*24 घंटे गुजर जाने के पश्चात मिला महिला का शव, परिवार में मचा कोहराम**।
बांदा 7 अगस्त 26*तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक को, कुचलकर ज्वेलर्स की दुकान में घुसा*
बांदा 7 अगस्त 26*नाले में आठ किमी दूर मिला डूबे युवक का शव*