औरैया 31 मार्च *हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण*
*औरैया।* आज गुरुवार दिनांक 31 मार्च 2022 को जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा हाईस्कूल व इण्टरमीडियट परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकल विहीन सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जनपद औरैया के भारती विद्यालय, तिलक इंटर कॉलेज, नगर पालिका इंटर कॉलेज औरैया व गोपाल कृष्ण इंटर कॉलेज बमुरीपुर परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमेरा, लॉकर व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया गया , तथा सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गयें। निरीक्षण के दौरान अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहें। ग्राम बमुरीपुर स्थित श्री कृष्ण गोपाल इंटर कॉलेज में भी डीएम व एसपी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई। विद्यालय की प्रधानाचार्य आशुतोष यादव ने बताया कि उनके विद्यालय में शांतिपूर्वक नकल विहीन परीक्षा चल रही है। अभी तक किसी भी परीक्षार्थी को नकल करते नहीं पकड़ा गया है।

More Stories
लखनऊ 28अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार27अगस्त26* 40 लाख के स्मैक के साथ 2 होमगार्ड सहित 5 गिरफ्तार, दालकोला चेकपोस्ट पर वसूली का खुलासा
पूर्णिया बिहार 27 अगस्त26 *लोकगीतों से गूंजा आम्रपाली केंद्र, पामरिया नृत्य सीखने में जुटे युवा*