औरैया 31 अगस्त *एसपी ने सेवा निवृत्त लोगो को किया सम्मानित*
*ककोर,औरैया।* मंगलवार को जिला मुख्यालय ककोर में स्थित एसपी ऑफिस में उत्तर-प्रदेश पुलिस विभाग को अपनी सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए जनपद में नियुक्त अ धिवर्षता उ0 नि0 ना0 पु0 अवधेश कुमार वर्मा , मु0 आ0 ना0 पु0 ऊषा देवी त्रिपाठी , मु0 आ0 ना0 पु0 विजय पाल साहू के सेवानिवृत्ति होने पर पुलिस अधीक्षक औरैया अपर्णा गौतम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया शिष्य पाल द्वारा फूल माला, बैग , प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा सेवा निवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ, सुखमय जीवन तथा दीर्घायु होने की कामना की गई। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक औरैया, सेवा निवृत्त पुलिस कर्मियों के परिजनो सहित ककोर सभागार में अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
More Stories
दिल्ली 26 अक्टूबर 26*रेलवे काउंटर से टिकट लेने वालों के लिए बड़ी खबर…
महोबा 26 अक्टूबर 26*एक ही जिले में तैनात दो PCS अधिकारियों में पहले प्यार हुआ अब कर रहे है शादी
कौशाम्बी 26 अक्टूबर 26*महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में दीपदान एवं रामायण पाठ का आयोजन*