औरैया 31 अगस्त *भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर का अजीतमल में हुआ जोरदारी से स्वागत*
*फ़ोटो – मीडिया से बातचीत करते नवनियुक्त भाजयुमो जिला अध्यक्ष मोनू सेंगर*
औरैया।* मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनने के वाद पहली बार अजीतमल पहुँचे मोनू सेंगर का कस्वे में जगह – जगह जोरदारी से स्वागत किया गया। कस्वे के युवाओं का जोश देखते ही बन रहा रहा। तेजलपुर गांव के पास भानु दुबे के नेतृत्व में स्वागत किया गया। जिसके बाद मेला मैदान के पास गोविंद भदौरिया , मोनू दुबे , हरिओम भदौरिया , शरद गौर , आर्यान्श , आशु दुबे , कल्लू चौहान ने माल्यार्पण कर जोरदारी से स्वागत किया। जिसके बाद तहसील के पास प्रतीक मिश्रा के आवास पर उदय सेंगर सहित दर्जनों युवाओं ने किया गया। जिसके बाद अभिनंदन मैरिज होम में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसके जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, सदस्य सोनू सेंगर , अवधेश सिंह पिंकी , पिंटू सेंगर आदि लोगो ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मोनू सेंगर का स्वागत किया और बधाई दी। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मोनू सेंगर ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है। उस जिम्मेदारी का बखूबी निभायेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 2022 के चुनाव भारतीय जनता पार्टी 350 से अधिक सीटे जीतकर पुनः उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। क्योकि सरकार ने हर वर्ग के लोगो के लिये काम किया है। युवाओं , किसानो , व्यापारियों आदि सभी को लाभान्वित करने का काम किया है। भाजपा के कामो से समाजवादी पार्टी के नेता बौखला गये है और वह अनाप – सनाप बोल रहे है। सपा सरकार में अपराधियों का बोल वाला रहता था। वही भाजपा सरकार ने कानून का राज है। भ्र्ष्टाचार पर लगाम लग रही है। अपराधी प्रदेश छोड़ कर भाग रहे है। भूमाफियों पर भी सख्त कार्यवाही हो रही है। सपा सरकार में थाने और चौकियों में गुंडों का बोलबाला रहता था। वही इस दौरान रानू चौहान , मोहित सेंगर , अधिकारी सिंह , राहुल सेंगर , हिमांशु दुबे आदि युवा मौजूद रहे।

More Stories
नाबालिग से दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले आरोपी अभियुक्त को 05 वर्ष का कारावास व ₹ 05 हजार/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया*
महोबा 1जुलाई26**UPTET-2026 परीक्षा को सकुशल, सम्पन्न कराने हेतु जनपद के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिये गये निर्देश।*
भागलपुर1जुलाई26*राहुल गांधी की बालबुद्धि ने कांग्रेस का राजनीतिक कवच को भर भरा कर गिरा दी: ओम प्रकाश