औरैया 29 अगस्त *स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों की शिकायत वरीयता से सुने अधिकारी-डीएम*
*औरैया 29 अगस्त 2022*- जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि कौशल किशोर पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन, उत्तर प्रदेश निवासी ग्राम व पो0 ऊंचा मुरादागंज अजीतमल जनपद औरैया के ज्ञापन पत्र 28 जुलाई 2022 , जो मा0 मुख्यमंत्री को संबोधित है, इस कार्यालय में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त हुआ है, जिसमें उनके द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारीजनों भाई, भतीजी, नाती व नातिनों को सरकारी कार्यालयों में तरजीह व सम्मान दिलाने की मांग करते हुए आदेश जारी करने का अनुरोध किया गया है।उपरोक्त को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के समस्त कार्यालयाध्क्षों को निर्देशित किया जाता है कि जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारीजनों भाई ,भतीजी, नाती व नातिनों को सरकारी कार्यालयों में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने पर वरीयता क्रम में लेकर सम्मान पूर्वक उनकी बात सुन कर दिए गये प्रार्थना पत्र का समय से निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। यदि उनके द्वारा दिए गये प्रार्थना पत्र का निस्तारण कराना संभव नहीं हो पा रहा है तो तत्काल अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराया जाए।
More Stories
नई दिल्ली 29 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 29 अक्टूबर 29* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 29 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की 29 अक्टूबर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश…*