औरैया 28 दिसम्बर *आज प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल दिबियापुर द्वारा माननीय सांसद रामशंकर कठेरिया जी को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया जिसमें रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल में चल रही ट्रेनों की आवाजाही बंद कर देने के कारण जनमानस एवं व्यापारियों को लगातार परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है हैं फफूंद रेलवे स्टेशन पर बंद की गई ट्रेनों के पुनः संचालन होना चाहिए, क्योंकि फफूंद रेलवे स्टेशन औरैया जनपद का मुख्य रेलवे स्टेशन है जहां पर लाखों की संख्या में आबादी रेलवे द्वारा आवागमन करती हैं। माननीय सांसद रामशंकर कठेरिया जी ने ज्ञापन पर रेलवे अधिकारियों से बात कर आगरा से इटावा तक आने जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को दिबियापुर से चलाए जाने के लिए 15 जनवरी से 25 जनवरी तक के लिए रेलवे अधिकारियो और डी आर एम DRM द्वारा आश्वासन सुनिश्चित हुआ है। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल नगर कार्यकारिणी माननीय सांसद जी का बहुत-बहुत आभार प्रकट करती हैं। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संतोष सोनी नगर महामंत्री नवीन गणेश पोरवाल नगर कोषाध्यक्ष अमित पोरवाल टीटम सिंह कठेरिया शैलेंद्र सोनी श्याम पोरवाल नागेंद्र सिंह अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
देवरिया 28 अक्टूबर 26*सलेमपुर में रंजना भारती ने चलाया ‘हर गाँव, हर बूथ PDA जनसंवाद’ अभियान
पूर्णिया बिहार 28 अक्टूबर26 *पुलिस दीदी टीम की जिलेभर में मुहिम तेज/संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्ती /
मथुरा 28 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा एक 01 अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित किया गिरफ्तार ।*