औरैया 27 फरवरी *देवकली मंदिर औरैया में मूवी फिल्म की हो रही शूटिंग*
*अनजान मोहब्बत मूवी फिल्म को देखने के लिए पहुंच रहे क्षेत्रीय लोग*
*औरैया।* जनपद के देवकली मंगला काली बीहडांचल में इन दिनों एक मूवी फिल्म की शूटिंग की जा रही है। जिसके लिए कलाकारों का चयन किया जा चुका है। मूवी फिल्म बनाने की प्रक्रिया जोरों पर है। इसमें सामाजिक ताना-बाना बुना जाएगा , जो प्रेरणादायक होगा। इसके अलावा पाश्चात्य सभ्यता के प्रदूषण को दूर करने का प्रयास भी किया जाएगा। मूवी फिल्म की शूटिंग देखने के लिए क्षेत्रीय लोग पहुंच रहे है।
अनजान मोहब्बत मूवी फिल्म के डायरेक्टर पारस ने बताया आम जनता के मनोरंजन के लिए अच्छी फिल्मों का निर्माण किया जा रहा है ऐसी फिल्मों से लोगों का मनोरंजन भी होगा, साथ ही साथ प्रेरणादाई वृतांत भी बताए जाएंगे, ऐसी फिल्मों से नसीहत लेकर समाज में पाश्चात्य सभ्यता के प्रदूषण को कम किया जाएगा। देवकली मंदिर के पास चल रही शूटिंग के प्रमुख कलाकार पारस , लक्ष , नंदनी , सलोनी ,अभि , छोटू व शैलेंद्र मुख्य कलाकारों के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे। आपको बताते चलें कि मूवी फिल्म की शूटिंग देखने के लिए क्षेत्रीय लोग बड़ी संख्या में बीहडांचल के देवकली एवं मंगला काली मंदिर पर पहुंच रहे हैं।

More Stories
देहरादून26मई26*उत्तराखंड पुलिस के हेड कांस्टेबल की संदिग्ध पारिस्थितियों में मौत, लगातार चली 11 गोलियां
नैनीताल26मई26*ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में ट्रेकिंग को गया युवक खाई में गिरा
लखनऊ26मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 11 बजे की बड़ी खबरें……………….*