औरैया 27 अक्टूबर *सवर्ण आयोग की मांग के लिए भाजपा प्रदेश महामंत्री को सौंपा ज्ञापन*
*सहार,औरैया।* मन्नू लाल द्विवेदी महाविद्यालय सहार में भाजपा प्रदेश महामंत्री और लोकसभा सांसद सुब्रत पाठक की जनसुनवाई कार्यक्रम में सवर्ण समाज सेवा संस्थान ने प्रदेश अध्यक्ष विकास त्रिपाठी के नेतृत्व में अपना मांग पत्र सौंपा।मांगपत्र में सवर्ण आयोग की स्थापना के लिए कहा गया।प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि अन्य सभी वर्गों के आयोग हैं जैसे अनुसूचित जाति आयोग, पिछड़ा आयोग आदि , लेकिन हम सवर्णो की चिंता के लिए आयोग नहीं है जबकि 2017 के भाजपा के संकल्प पत्र में सवर्ण आयोग की स्थापना का मुद्दा था।
इस अवसर पर युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष अनुज अग्निहोत्री, कोर कमेटी सदस्य योगेश तिवारी, पंकज तिवारी आदि उपस्थित रहे।इसके पहले सहार और सहायल मण्डल के पदाधिकारियों की बैठक ली प्रदेश महामंत्री और कन्नौज साँसद सुब्रत पाठक ने मण्डल पदाधिकारियों को आने वाले विधानसभा के चुनाव में अभी से लग जाने का आवाहन किया और कहा कि आपकी लगन और मेहनत से ही भाजपा तीन सौ से अधिक सीटें जीत कर सत्ता में आई थी इस बार भी कर्मठ और ईमानदार माननीय योगी जी को पुनः सत्ता में लाना है।अभी से हर कार्यकर्ता मेहनत और लगन से लग जाये जिससे विपक्षियों के मंसूबों पर पानी फेरा जा सके। आज के कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि बिधूना देवेश शाक्य, पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव,जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, सहार ब्लॉक प्रमुख आकाश सिंह,जिला पंचायत सदस्य वासुदेव प्रजापति, मण्डल अध्यक्ष सहार अशोक दोहरे,मण्डल महामंत्री विमल दुबे, मंजुल पाठक, उमेश तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More Stories
मुजफ्फरनगर 21 अक्टूबर 2026* वैभव चौधरी ने कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
कानपुर नगर 21अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि**
मथुरा21अक्टूबर26* मथुरा रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद स्मारक स्थल पर स्मृति दिवस गरिमापूर्ण एवं सुसज्जित ढंग से मनाया गया