औरैया 26 सितंबर *अधिवक्ता कमलेश पोरवाल हुए सपा में शामिल
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के समक्ष ली सदस्य्ता
विधान सभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की सम्भवना
फोटो। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के समक्ष सदस्य्ता लेते अधिवक्ता कमलेश पोरवाल व् अन्य
२- दिबियापुर में उनका स्वागत करते सपा के सुनील दुबे व अन्य
औरैया । तेज तर्रार और खास कर वैश्य समाज में मजबूत पकड़ रखने वाले अधिवक्ता कमलेश पोरवाल ने गत रोज लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के समक्ष सपा की सदस्य्ता ग्रहण कर ली। उन्हें आने वाले २०२२ के आम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की सम्भवंना जताई जा रही है।
रविवार को दिबियापुर में उनके आवास पहुँच अधिवक्ता एवं सपा के वरिष्ठ नेता सुनील दुबे , सपा नेता कमलेश यादव , पूर्व ब्लाख प्रमुख विनय यादव , बैकुंठ यादव , सुनील यादव प्रधान , गुड्डू मिश्रा , शिवम् यादव , अजय पोरवाल ने माल्यार्पण कर उनका किया। ,. वहीँ स्वागत से अभिभूत अधिवक्ता कमलेश पोरवाल ने कहा की पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी उसे वह पूरी तन्मयता से निभाएंगे व् २०२२ के विधान सभा चुनाव में एक फिर से प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है सिर्फ लोगों का शोषण हुआ है इसलिए लोग दुखी हैं।
वहीँ सपा नेता कमलेश यादव ने बताया कि कमलेश पोरवाल को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पार्टी में शामिल किया है उनके पार्टी में आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। उनके सपा में आने पर तेहराज सिंह यादव बीरेंद्र , राजपूत सपा व्यापर सभा के प्रदेश अध्यक्ष डा मनोज पोरवाल , विपिन गुप्ता , जिलाध्यक्ष राजबीर सिंह यादव ने ख़ुशी जताई है ..
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 12 अगस्त 26* 03 अभियुक्तगण व 02 बाल अपचारी को चोरी के 04 पर्स , 1926 रुपये व 01 नाजायज चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*
लखनऊ12अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……
कानपुर नगर12अगस्त26*हो हल्ला हो,, हर स्तर पर काली काली कमाई का जोर और शोर है, ग़रीब क्या है सिर्फ माल बनाने की मशीन*