औरैया 26 मार्च *राष्ट्रीय सेवा योजना के पांचवे दिन खेलकूद का हुआ आयोजन*
*दिबियापुर,औरैया।* विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय दिबियापुर में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन शनिवार को कार्यक्रम अधिकारी डॉ यश कुमार के नेतृत्व में खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से हुई। स्वयंसेवको ने कबड्डी, खो खो, टेनिस टेबल ,टेनिस आदि खेल गतिविधियों में शामिल होकर शारीरिक फिटनेस के तरीके सीखे। लंच के बाद द्वितीय सत्र की शुरुआत में मानवाधिकारों पर जागरूकता गोष्ठी से हुई। गोष्ठी के मुख्य अतिथि राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ इफ्तिखार हसन ने मानव अधिकारों को जीवन के लिए एवं व्यक्तित्व के विकास के लिए आवश्यक मानते हुए इसे बिना भेदभाव के सभी को प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने भारत देश की प्रमुख समस्या मानवाधिकार हनन को माना। आज के कार्यक्रम के आयोजन में शिखा तिवारी, नीलम, धीरेंद्र कुमार, आरजू, आकाश, शिवम, शालिनी उदय प्रताप हर्ष कुमार शिवांगी पोरवाल गुलप्सा, नेहा, पूजा कुशवाहा समरीन प्रतीक्षा आदि स्वयं सेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया।

More Stories
लखनऊ 27 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एयरपोर्ट मार्ग में उखाड़े गए हैंडपंपों को स्थापित करने के लिए दी गई करोड़ों की धनराशि गबन कर गए अफसर*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्साधिकारियों के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक*