[6/26, 8:15 PM] Ram Prakash Upaajtak: *खेल मैदान की भूमि पर बनेगी अमृत वाटिका*
*कंचौसी,औरैया।* नगर पंचायत क्षेत्र के सढ़रामऊ गांव में खेल मैदान की भूमि पर अमृत वाटिका पार्क बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन ने बुलडोजर चला कर खेल मैदान की चिन्हित की गई भूमि से अतिक्रमण हटवा दिया है। नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी सुरेश चंद्र ने बताया है कि शासन ने नगर पंचायत कंचौसी में अमृत वाटिका पार्क बनाने का प्रस्ताव मांगा गया था। जो कि नगर पंचायत कंचौसी क्षेत्र सढ़रामऊ गांव में खेल मैदान की भूमि पर लोगों ने कब्जा कर रखा था। उस पर बुलडोजर चला कर हटवा दिया गया है,और खेल मैदान की भूमि पर अमृत वाटिका पार्क बनाया जाएगा।
[6/26, 8:48 PM] Ram Prakash Upaajtak: *विपक्ष एकजुट हो तो जीत सकता है विपक्ष का राष्ट्रपति प्रत्याशी*
*दिबियापुर, औरैया।* किसान मजदूर बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनुज कुमार गुप्ता का कहना है कि अगर सम्पूर्ण विपक्ष एकजुट होकर राष्ट्रपति चुनाव में भाग लें तो राजग की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू चुनाव हार सकती है , लेकिन स्थिति इसके विपरीत है। विपक्ष का खेमा बिखरा हुआ है, और विपक्ष में टूट है। विपक्ष की कुछ सत्तारूढ़ क्षेत्रीय पार्टिया विपक्ष के राष्ट्रपति प्रत्याशी यशवंत सिन्हा की जीत में बाधा बन रही है। विपक्ष की कुछ सत्तारूढ़ क्षेत्रीय पार्टियों के समर्थन देने के कारण राजग प्रत्याशी की स्थिति मजबूत मानी जा रही है लेकिन परिणाम चाहे जो भी हो विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे है।

More Stories
नई दिल्ली ३ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
Lucknow3April*लखनऊ में गौतमपल्ली थाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
Lucknow 3 april 26*यूपी के एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वालों के लिए 1 अप्रैल 2026 सफर महंगा हो गया है।