April 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 26 अगस्त *पुलिस के जाते ही विपक्षियों ने जबरन किया कब्जा*

औरैया 26 अगस्त *पुलिस के जाते ही विपक्षियों ने जबरन किया कब्जा*

औरैया 26 अगस्त *पुलिस के जाते ही विपक्षियों ने जबरन किया कब्जा*

*लाठी-डंडा व धारदार हथियार के बल पर घटना को दिया अंजाम*

*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बमुरीपुर में नामजद लोगों ने लाठी-डंडा व धारदार हथियार के बल पर जबरन कब्जा कर लिया। डायल 112 पुलिस ने कब्जा रुकवा दिया, लेकिन पुलिस के जाते ही विपक्षीगणों ने पुनः कब्जा कर खेत को जोतकर वो दिया। महिला द्वारा विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की गई। इसके साथ ही कोतवाली में तहरीर देने जाते समय महिला को रास्ते में घेर लिया। महिला ने इस आशय की रिपोर्ट लिखने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बमुरीपुर निवासी पूनम देवी पत्नी राजीव बाथम ने कोतवाली में दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसके प्लाट पर नामजद लोगों ने आज शुक्रवार को कब्जा करके जोतकर बाजरा वो दिया है। कहा कि 25 अगस्त को विपक्षी कब्जा कर रहे थे जिस पर सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने कब्जा रुकवा दिया था। शुक्रवार को विपक्षीगणों ने पुनः कब्जा किया। किस पर डायल 112 ने कब्जा रुकवा दिया। लेकिन डायल 112 पुलिस के जाने के बाद इकौरापुर निवासी 20-25 विपक्षीगण लाठी-डंडा , सरिया व कुल्हाड़ी लेकर आ गये और खेत जोतकर वो दिया। प्रार्थिनी ने जब इसका विरोध किया तो बमुरीपुर व इकौरापुर निवासी नामजद लोगों ने उसके साथ गाली ग लौज व मारपीट की है। प्रार्थिनी जब जब कोतवाली में प्रार्थना पत्र देने आ रही थी उसी समय विपक्षीगणों ने उसे रास्ते में घेर लिया। जिस पर डायल 112 पुलिस महिलाओं को कोतवाली लेकर आई। राजस्व टीम व पुलिस टीम द्वारा हम सभी लोगों को कब्जा दिलाया गया था। पीडितों ने नामजद विपक्षीगणों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने एवं प्लाटो को कब्जा मुक्त कराए जाने की गुहार लगाई है।