[3/23, 6:47 PM] Ram Prakash Upaajtak: *पुस्तैनी जमीन पर किये जा रहे कब्जा*
*रुकवाये जाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने दी 25 मार्च से धरने की चेतावनी*
*औरैया।* दिबियापुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कंचौसी क्षेत्र के गांव चंदपुर निवासी पीड़ित किसान ठा० देवेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र स्व० फूल सिंह ने जिलाधिकारी को भेजे गये प्रार्थना पत्र में बताया कि मै एक किता 12/ मार्च 1960 ई0 को आवंदित गाटा संख्या-292-009 डि० रसीद संख्या-14441 जिसकी चौहद्दी पूर्व में अब पंचायत घर पश्चिम मकान शिव कुमार दुबे उत्तर मकान सत्य प्रकास पुत्र राम नारायण दक्षिण सड़क पक्की स्थित ग्राम जमौली वि०ख० भाग्यनगर थाना दिबियापुर औरैया का मालिक व काबिज हूँ। उक्त जगह मेरी पुस्तैनी है पैतृक समय से मेरा कब्जा व दखल चला आ रहा है। मेरी उक्त जगह के उत्तर साइड विपक्षी का मकान है। इसलिए इनकी नियत खराब है। वह अब मेरी उक्त जगह पर जबरन कब्जा व निर्माण करने की ऐलानिया धमकी दे रहा है, जबकि प्रार्थी 1 किमी0 दूर चन्दपुर में रहता है। इस दौरान विपक्षी ने कब्जा करने की मंशा से मेरे खड़े पेड़ काटने व बेचने का प्रयास करने लगा मैंने रोका तो गाली-गलौज कर झगड़ा पर आमादा हो गया। पीड़ित ने 1 जनवरी 2022 से 16 मार्च 2022 तक उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे चुका है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। सुनवाई न होने पर विवस होकर आगामी 25 मार्च से धरने पर अपने आवास चन्दपुर में व 14 अप्रैल से आमरण अनसन पर बैठने के लिए जिला प्रशाशन को चेतावनी दी।
[3/23, 6:58 PM] Ram Prakash Upaajtak: *पुस्तैनी जमीन पर किये जा रहे कब्जा*

[3/23, 6:58 PM] Ram Prakash Upaajtak: *खाते में आधार लिंक कराए, प्रोबेशन अधिकारी*
*औरैया।* पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन ऑनलाइन आवेदन पत्र से पूर्व पुराने लाभार्थी प्राप्त कर रही लाभार्थियों को जिला प्रोबेशन अधिकारी आशुतोष सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए सूचित किया कि लाभार्थी द्वारा स्वयं किसी भी लोकवाणी केन्द्र, साइवर कैफे, जनसेवा केन्द्र के माध्यम से http://sspy-up.gov.in पोर्टल पर जाकर बेवसाइट पर उपलब्ध विकल्प पर अपना ऑनलाइन सत्यापित विकल्प के द्वारा अपना आधार व मोबाइल नम्बर लिंक कराये इसके लिए बैंक खाता संख्या, आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर की आवश्यकता होगी। उन्होंने बताया कि निदेशालय स्तर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में पेंशन का भुगतान आधार बेरंड पेमेण्ट के माध्यम से किया जाना प्रस्तावित है। वहीं उक्त कार्य जिला प्रोबेशन कार्यालय कमरा नम्बर-21 विकास भवन ककोर में समस्त अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर भी कराया जा सकता है। विवरण में आधार कार्ड मोबाइल नम्बर लिंक न होने पर पेंशन को भुगतान किए जाने में कठिनाई सम्भावित है।
[3/23, 7:09 PM] Ram Prakash Upaajtak: *शिक्षकों को बोर्ड परीक्षा में लगाये जाने से शिक्षा व्यवस्था हुई प्रभावित*
*एक-दो अध्यापकों के भरोसे हो रहीं परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा*
*औरैया।* अपने घर पर अंधेरा और दूसरों के घर उजाला की कहावत बेसिक शिक्षा विभाग पर सटीक बैठती है। जी हां बेसिक स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू हुए 2 दिन बीत चुके हैं। वहीं अभी एक दिन दो दिन परीक्षाएं और चलनी हैं,उसके बाद रिजल्ट निर्माण होना है। परन्तु ज्यादातर विद्यालयों के अध्यापकों को बोर्ड परीक्षा डयूटी में लगा लिया गया है, वहीं बचे काफी अध्यापकों को एफएलएन ट्रेनिंग आदि के नाम पर बीआरसी पर बुलाया जा रहा है। अब सवाल यह उठता है, कि परिषदीय विद्यालयों में एक या दो शिक्षकों के सहारे क्या नकल विहीन व नियमावली के अनुरूप परीक्षा कराई जा सकती है, या सिर्फ खानापूर्ति करके बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।
जानकारी हो कि परिषदीय विद्यालयों में 22 मार्च से परीक्षाएं शुरू हुई हैं। वहीं यूपी बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू होगी। जिनमें बड़ी संख्या में परिषदीय शिक्षक अपने विद्यालयों की परीक्षाओं को छोड़कर कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करेंगें। वहीं औरैया ग्रामीण बीआरसी सहित कुछ अन्य बीआरसी पर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे बेसिक स्कूल अध्यापकों से खाली हो गए हैं। अब सवाल प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक से पांच और जूनियर विद्यालयों में कक्षा 6-8 की परीक्षाएं एक या दो अध्यापक कैसे करा सकते हैं। वहीं इसी समय बीआरसी पर शिक्षकों का प्रशिक्षण कराने पर भी शिक्षक संघ ने नाराजगी व्यक्त की है। साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कुछ दिन प्रशिक्षण स्थगित करने की मांग की है।

More Stories
भागलपुर28अप्रैल26*नेशनल कैडेट कोर एनसीसी में भैया/बहनों का चयन
मैहर28अप्रैल26*‼️गर्मी में जीव-जंतुओं की प्यास बुझाना: हमारी संवेदनशील जिम्मेदारी,,रवींद्रसिंह (मंजू सर) मैहर की कलम से।
नैनीताल28अप्रैल26*गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नए कुलपति की नियुक्ति