[3/23, 8:22 PM] Ram Prakash Upaajtak: *चकरोडों पर अवैध कब्जे लोग परेशान*
*प्रशासन अनजान धूल चाटते सरकारी फरमान*
*बिधूना,औरैया।* भले ही सरकारी भूमि चकरोडों आम रास्तों पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रदेश सरकार द्वारा बुलडोजर चलाए जाने के तमाम दावे किए जा रहे हैं लेकिन बिधूना तहसील क्षेत्र में यह सरकारी दावे प्रशासनिक उदासीनता से धूल चाटते नजर आ रहे हैं। जिससे इन अवैध कब्जों के कारण लोगों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। इन दिनों बिधूना तहसील क्षेत्र में अधिकांश पंचायतों में चारागाहों कूड़े के गड्ढों पीली मिट्टी के गड्ढों वन विभाग की भूमि शमशान भूमि व युवा कल्याण केंद्र के खेलकूद मैदानों, तालाबों की सुरक्षित सरकारी भूमि के साथ ही 90 प्रतिशत चकरोडों व आम रास्तों पर दबंग अवैध रूप से कब्जा जमाए हुए हैं। जिससे लोग बेहद परेशान है, वही चकरोडों पर अवैध कब्जों के कारण काश्तकारों को अपने खेतों तक जुताई के लिए ट्रैक्टर आदि वाहन ले जाने में भी दिक्कतें पैदा हो रही हैं। भले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अवैध रूप से सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाए जाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन बिधूना तहसील क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता के चलते अधिकांश ग्राम पंचायतों में यह सरकारी दावे बिल्कुल खोखले साबित होते नजर आ रहे हैं। अतिक्रमणकारी बेखौफ होकर अवैध अतिक्रमण को अंजाम देकर लोगों की परेशानियां बढ़ा रहे हैं जिससे पीड़ितों में भारी आक्रोश है।
[3/23, 8:39 PM] Ram Prakash Upaajtak: *प्रदर्शन करने वाला वृद्ध कोतवाल की कार्रवाई से संतुष्ट*
*बिधूना,औरैया।* पुर्वामके गांव के वृद्ध द्वारा अपनी समस्या के निराकरण को लेकर सोमवार को तहसील कार्यालय परिसर में डुगडुगी पीटकर अनोखे ढंग से पुलिस चौकी रुरुगंज के पुलिसकर्मियों के खिलाफ किए गए विरोध प्रदर्शन पर कोतवाल बिधूना शशि भूषण मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वयं रात में ही उक्त पीड़ित वृद्ध के घर जाकर उसकी समस्या की गहनता से जांच पड़ताल कर वृद्ध को परेशान करने वालों को कड़ी कार्रवाई की। चेतावनी देते हुए भविष्य में किसी भी अभद्रता की पुनरावृत्ति किए जाने पर जेल भेजने की सख्त हिदायत दी। कोतवाल द्वारा स्वयं दिलचस्पी लेकर दोषियों के विरुद्ध अपनाए गए सख्त रवैये से प्रभावित हुए पीड़ित वृद्ध ने कोतवाल के प्रयास की सराहना करते हुए पुलिस कार्रवाई पर संतुष्टि जताई है।

More Stories
अयोध्या26अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पूर्णिया26अगस्त26*पूर्णिया में निकला भव्य जुलूस, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
कानपुर नगर26अगस्त26*नगर निगम में टेंडरिंग का खेल! 85% डाउन पर टेंडर मैनेज कराने का आरोप, 6 केस दर्ज